back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में छठे चरण के पंचायत शिक्षक नियोजन में फिर रह गई 53 जगह खाली

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। छठा चरण के पंचायत शिक्षक नियोजन में मात्र 80 प्रतिभागी शिक्षकों को नियोजन पत्र सौंपा गया। विभिन्न पंचायतों में 133 शिक्षक का पद रिक्त रहने के बाबजूद 80 शिक्षकों का कांउसलिंग व नियोजन किया गया।
इस तरह 53 रिक्तियां बरकरार रह गई, जिसमे जोगियारा पंचायत में चार रिक्ति पर मात्र दो शिक्षक, जाले उत्तरी में आठ रिक्ति पर पांच, रेवढ़ा में आठ के विरुद्ध तीन, कतरौल-बसंत में चार के विरुद्ध तीन,दोघरा में तीन के विरुद्ध दो, काजी-बहेड़ा में आठ के विरुद्ध सात, मुरैठा में नौ के विरुद्ध पांच, देउरा-बंधौली में दो के विरुद्ध एक, ब्रह्मपुर पश्चिमी में दस के विरुद्ध सात, ब्रह्मपुर पूर्वी में आठ के विरुद्ध छह, मस्सा में चार के विरुद्ध एक, राढ़ी उत्तरी में छह के विरुद्ध
पांच, राढीपूर्वी में दो के विरुद्ध एक, राढी दक्षिणी में चार के विरुद्ध तीन, राढीपश्चिमी में छह के विरुद्ध दो, कछुआ में पांच के विरुद्ध चार, रतनपुर में दो के विरुद्ध एक, अहियारी दक्षिणी में सात के विरुद्ध छह एवं  ढ़ढ़िया-बेलवारा में आठ के विरुद्ध तीन कुल मिलाकर  80 शिक्षकों का ही नियोजन हुआ.शेष 53 पद रिक्त रह गया. इसमें जाले दक्षिणी में रिक्त छह, पश्चिमी में चार एवं कमतौल में रिक्त दो पद के लिए शिक्षक उपस्थित भी नहीं हुए. सहसपुर, जाले पूर्वी एवं करवा-तरियानी पंचायत में रिक्ति नहीं बचा।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पीतांबर प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश अनुपालन करते हुए नियोजन हुआ है, आगे रिक्ति के लिए जब मांगा जाएगा तब सरकार को रिक्ति भेजा जाएगा।।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Salary Hike पर नए श्रम कोड्स का असर: क्या कंपनियां वेतन वृद्धि जारी रखेंगी?

Salary Hike: नवंबर 2025 में भारत में लागू हुए नए श्रम कोड्स को लेकर...

यह साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Saptahik Rashifal: इस ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव हम सभी...

Samastipur News: गोबर गैस से बदली जिंदगी, तालाबों से आई तरक्की, जानिए Motipur Model Panchayat की सफलता की पूरी कहानी… प्रेमा की जिद, कलकल...

Motipur Model Panchayat: गोबर गैस से बदली जिंदगी, तालाबों से आई तरक्की, जानिए मोतीपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें