

जाले। भूली भटकी दिव्यांग बच्ची लक्ष्मी कुमारी को राढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह परामर्शी समिति अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ने चाइल्ड लाइन के निरीक्षक राधेश्याम ठाकुर के समक्ष उसके पिता छेदी महतो के हवाले कर दिया।
भूली भटकी बच्ची मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के तीसी परसौनी गांव की आठ वर्षीय दिव्यांग लक्ष्मी कुमारी है। इसके पिता छेदी महतो ने बताया कि वह अपने ननिहाल रतनपुर आई थी, जहां से मुहर्रम का मेला देखने अपने मां के साथ आने के दौरान भटक कर नरौछ पहुंच गई।
बच्ची अपने पिता को देख कर पिता को दोनों हाथ से जकड़ कर कातर भाव से रोने लगी। दृश्य देख सभी के आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
- Advertisement -

