back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Big Accident जाले के जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास जलकुंभी से भरे गड्ढे में पलटा ऑटो, किशोरी की मौत, बच्चे समेत कई जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां ऑटो हादसे में एक किशारी की मौत हो गई है। वहींख् ऑटो पर सवार कई यात्री जख्मी हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा जोगियारा रेलवे स्टेशन (Major accident at Jogiara railway station of Jale) के निकट हुई है। जोगियारा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतरे यात्री को लेकर जाले की ओर आ रहे ऑटो सड़क किनारे जेसीबी से खोजें खोदे पानी भरे जलकुंभी वाले गड्ढे में पलट गया।
जोगियारा रेलवे स्टेशन के निकट ऑटो दुर्घटना में मरी किशोरी की मां नाना के गोद में बेटी की खोज में बिलखती
जोगियारा रेलवे स्टेशन के निकट ऑटो दुर्घटना में मरी किशोरी की मां नाना के गोद में बेटी की खोज में बिलखती
स्थानीय लोगो ने पलटे ऑटो के नीचे पानी जलकुंभी से भरे गड्ढे से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं, एक लड़की नहीं मिलने पर उसे गोताखोर ने भारी मशक्कत के बाद पानी से निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल जाले इलाज के लिए पहुंचाया गया।
जहां रेफरल अस्पताल के डॉ. विश्वास ने बताया कि 12 वर्षीय लड़की शिवहर जिला के बसंतपट्टी थाना व उसी गांव के सुधीर कुमार मिश्र की पुत्री रेनू कुमारी मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोघड़ा गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर यादव के पुत्र लाल बाबू यादव की स्थिति गंभीर देख हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधन से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है।
इस घटना में घायल सुधीर कुमार मिश्र की पत्नी ज्योति देवी, सुधीर कुमार मिश्रा इनके आठ वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, व दो वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की चिकित्सा रेफरल अस्पताल के डॉ. विश्वास की देखरेख में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवहर जिला के बसंतपट्टी के सुधीर कुमार मिश्र अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ व पुत्री रेणु कुमारी पुत्र कृष्ण कुमार और आनंद कुमार के साथ अपने ससुराल राढी ससुर जगदीश झा के यहां किसी मांगलिक काम के लिए जा रहे थे। उन्हें क्या पता कि उनके साथ यह दुर्घटना होगी।
मृतका की मां ज्योति देवी वैसे भी ऑटो दुर्घटना में घायल है। वहीं, बेटी की मौत का समाचार सुनकर जार जार रो रही है रोते-रोते कहती है हमर रेनू के कोना की भ गेल हो भगवान। पिता जगदीश झा उसे संभालने के दौरान खुद भी जार बेजार होकर रोते दिखे। मां ज्योति देवी याह कहकर की बबुआ के के खेलाएतउ गै रेणु कहते-कहते बेहोश हो जाती है। वहीं, आठ वर्षीय कृष्ण कुमार मा मा करके रोता चिल्लाता है।आसपास के लोगों के आंखों भर रहा है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही अंचलाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय रेफरल हॉपिटल पहुंचे। वहीं, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने की बात थानाध्यक्ष ने कही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें