back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Jaley News : मंत्री जीवेश कुमार ने कहा-वृक्षो रक्षति रक्षित:, हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो पर्यावरण हमारी रक्षा करेगा 

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर से लेकर अगले 20 दिनों तक भारतीय जनता पार्टी के सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत श्रम संसाधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार ने जाले विधानसभा के जोगियारा रेलवे स्टेशन, जाले प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर, जाले थाना परिसर तथा धमाद चौक पर पौधरोपण समारोह पूर्वक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जीवेश ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम का कद छोटा होता है, लेकिन उसका असर और परिमाण दोनों इतने व्यापक होते हैं कि वह आने वाली कई पीढ़ियों को स्वस्थ और लंबा आयुष्य प्रदान करनेImage का कारण बनता है। यदि वृक्ष का ध्यान नहीं रखा गया तो पृथ्वी का अस्तित्त्व ही खतरे में आ जाएगी।
मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि कार्बन डायोक्साइड और कार्बन मोनोक्साइड से ओज़ोन के स्तर को हो रहे नुकसान को कम करने के साथ-साथ पीपल, बरगद, नीम, जामुन जैसे पेड़ लगाने से हमारा जीवन स्वस्थ और सार्थक बनेगा।
कार्यक्रम में जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष  दिग्विजय नारायण सिंह मनचून बाबू, गोविंद कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष झा, अविनाश
कश्यप एवं रघुनंदन ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, धीरेंद्र कुमार, शिवभक्त झा, रमेश कुमार, रूपेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, अवधेश शाह, संजय सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर, अंचलाधिकारी राकेश कुमार, थाना प्रभारी यशोदा नंद पांडे आदि उपस्थित थे। Image
इस दौरान मंत्री जीवेश कुमार ने धमाद में भगवान इंद्र की पूजा-अर्चना में भाग लिया। साथ ही क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें