

जाले प्रखंड क्षेत्र के मुरैठा गांव निवासी और राज्य के अरवल जिला के रामपुर चौरम थाना देश के टॉप 10 थानों में शामिल थानाध्यक्ष दुर्गानन्द मिश्रा को जाले के विधायक जीवेश कुमार ने उन्हें उनके कार्यस्थल पर जाकर सम्मानित किया।
दुर्गानंद मिश्रा के रामपुर चौमर थाना को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से देशभर के थानों की कराई गई रैकिंग में यह स्थान मिला है।
बिहार के किसी भी पुलिस थाने को पहली बार देश के टॉप 10 थानों में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस थाने के थानेदार दुर्गा नंद मिश्र जो जाले के मुरैठा के निवासी हैं वह सिपाही से प्रोनत्ति पाकर थानेदार तक की पद पर पहुंचे है।
थानाध्यक्ष श्री मिश्र वर्ष 2019 से रामपुर चौरम थाना में पदस्थापित हुए,उन्हें उक्त थाना क्षेत्र जमीनी हकीकत की पूरी जानकारी थी, इसका लाभ उठाते हुए उन्होंने कई उत्कृष्ट काम किए , जिसका नतीजा सभी के सामने हैं।
गृह मंत्रालय की सर्वे टीम देश के विभिन्न राज्यों में घूम कर थानों की स्थिति का अध्ययन करती है । इससे यह देखा जाता है कि संबंधित थाना के जनता के साथ कैसा व्यवहार है। थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल कैसा है जघन्य अपराध जैसे हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे मामलों को रोकने के लिए थाना किस तरह का काम कर रहा है।उक्त थाना का अनुसंधान कैसा है चार्जशीट, समय पर दायर हो रहा है या नहीं इसके अलावा थाना भवन और परिसर में साफ-सफाई शौचालय आदि की क्या स्थिति है।
गृह मंत्रालय के सर्वे टीम गोपनीय तरीके से भी इसका सर्वे करती है। खास बात यह है कि अरवल नक्सल प्रभावित इलाका रहा है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि मैं बिहार के सभी थाना अध्यक्षों से कहना चाहूंगा कि आप एक बार रामपुर चौरम थाना आकर अवश्य देखें ताकि इससे प्रेरित होकर अन्य थाने को गृह मंत्रालय के रैंकिंग में आगामी वर्ष में जगह मिल सके।
- Advertisement -


