

जाले। प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के श्रम संसाधन व आईटी मंत्री जीवेश कुमार ने चार स्थलों पर पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील करते हुए स्वयं लोगों के बीच फलदार पौधे भी बांटें।
जानकारी के अनुसार, पौधरोपण कार्यक्रम स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। मौके पर
मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, कोरोना संक्रमित बीमारों को चिकित्सक कीमत से कृतिम ऑक्सीजन देकर उन्हें संजीवनी देते हैं। वहीं, पौधा आपको अपने संपूर्ण जीवन भर मुफ्त ऑक्सीजन तो देता है है वही पर्यावरण को बचाने का काम करता है।
मंत्री जीवेश कुमार ने संकल्प दिलाया कि हम सब अपने बच्चों के जन्मोत्सव पर केक पर बच्चें का नाम लिखकर हम नही कटेंगे, जले मोमबत्ती नहीं बुझाना है। हम बच्चों के जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार पाठक ने किया। वहीं, संचालन केन्द्राधीक्षक डॉ. दिव्यांशु शेखर जबकि कार्यक्रम को डॉ.राघवेंद्र प्रसाद, अंजनी निषाद, वीणा देवी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आरपी प्रसाद ने किया।
प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक ने देशज टाइम्स को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति सप्ताह के मौके पर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें प्रखंड मुख्यालय जाले, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाले कैंपस में पौधारोपण कर्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

वहीं, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जीविका के प्रखंड समन्यवयक के निर्देशन में मधुबन जीविका महिला संकुल संघ ब्रह्मपुर कदम चौक की ओर से जीविका दीदियों की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मंत्री जीवेश कुमार ने पौधरोपण कर किया।
- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.