back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले के धीरेंद्र ने नीले गेंहू से धरती माता को सजाया, मिला डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि से अभिनव किसान सम्मान

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड के ढरिया गांव के किसान धीरेंद्र कुमार सिंह ने काला गेहूं की खेती के बाद,अब नीले गेहूं की आधार खेती शुरू किया है। नए-नए उत्पाद व नई तकनीक से खेती करने को लेकर किसान धीरेंद्र को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से अभिनव किसान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

किसान धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी खेत में नीले गेंहू की बुआई के संदर्भ में देशज टाइम्स से खास बातचीत करते बताया कि वह एक कट्ठा में इस नीले गेहूं के आधार बीज को मंगवाकर रविवार को बुआई किए हैं।
इस नीले गेंहू का बीज गाया के किसान आशिष कुमार सिंह से 400 रूपए प्रतिकिलो के दर से अथक प्रयास के बाद पर दो किलो डाक से भेजी गई है। एक कट्ठा खेत में कुल नौ सौ रुपए का बीज खर्च आया।
इस गेंहू के लगाने एवम खाने क्या फायदा होगा इस पर उन्होंने बताया की इस गेहूं में तीन गुणा अधिक फोलिक एसिड पाया जाता है,। अन्य सामान्य गेंहू गेंहू की तुलना में लगभग 267 प्रतिशत अधिक खनीज और 40 प्रतिशत अधिक प्रोटीन मिलता है।
इसमें ग्लुकोनेट और ग्लाइसीमिक तत्व कम होने के कारण डायबिटीज और ह्रदय रोग पीडितों के लिए यह अत्यंत लाभकारी है। इसके अलावा जिंक आयरन की मात्रा सामान्य गेंहू के मुकाबले इसमें अधिक है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...

Bhiwadi Chemical Factory Blast: सुरक्षा दावों का ‘विस्फोट’, कौन जिम्मेदार? पढ़िए चकनाचूर

Bhiwadi Chemical Factory Blast: आग का तांडव, धुएं का गुबार और चीख-पुकार... राजस्थान के...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, उड़ानों का मार्ग प्रशस्त

Muzaffarpur Airport News: कभी हवाई सफर का सपना संजोने वाले मुजफ्फरपुरवासियों का इंतजार अब...

Renault Kwid: नए अवतार में आ रही है यह किफायती हैचबैक!

Renault Kwid: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और किफायती कार खरीदने का विचार कर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें