back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में अब खाद की नहीं होगी कमी, मिला 700 बैग डीएपी, पढ़िए किन विक्रेताओं को मिला बड़ा स्टॉक

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में रबी फसल बुआई का रास्ता साफ होता दिख रहा है। अब यहां, डीएपी खाद की किल्लत नहीं होगी। जिला से जाले को डीएपी उर्वरक का बड़ा स्टॉक 700 सौ बैग मिल गया है।

यह जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने देते हुए देशज टाइम्स को बताया, किसानों के समक्ष रबी मौसम के गेहूं फसल बुआई में डीएपी उर्वरक खाद की किल्लत कृत्रिम अभाव पैदा किया जा रहा था। इसको देखते हुए कई उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।
वहीं, एक विक्रेता पर जमाखोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक दिया जाएगा। आईपीएल डीएपी उर्वरक को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रेता को आवंटन किया गया है। जिसे क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठान सोमवार से कृषि समन्वयक की देखरेख में किसानों के बीच खाद वितरित किया जा रहा है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री प्रसाद कहा, उर्वरक वितरण प्रत्येक दिन शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। वहीं, खाद वितरण का रिपोर्ट प्रत्येक दिन जिला कृषि कार्यालय को समर्पित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जिन उर्वरक विक्रेताओं को खाद दिया गया है, उसमें जाले स्थित कृषक सेवा केंद्र को 240 बैग श्री राम इंटरप्राइजेज को 100 बैग नगरडीह के विजय इंटरप्राइजेज को 122 कमतौल के कृष्णा खाद बीज भंडार को 120 बैग कमतौल के ठाकुर बीज भंडार को 50 बैग अहियारी के श्रीराम खाद बीज भंडार को 50 बैग चौधरी खाद बीज भंडार को 50 में उर्वरक का आवंटन किया गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें