

जाले। प्रखंड क्षेत्रों में कोविड 19 से बचाव को लेकर हो रहे टीकाकरण कार्य में गुरुवार को अडंगा लग गया। लोग ज्यादा जुट गए और टीका कम पड़ गया। फिर क्या था अफरातफरी के बीच हंगामा शुरू हो गया। कम टीका भेजे जाने पर सैकड़ों लोग बिना टीका लिए वापस लौट गए। वहीं, इसको लेकर सभी टीका केंद्रों पर अफरा-तफरी व हो-हंगामा की स्थिति देखी गई।
जानकारी के अनुसार, जिला से जाले प्रखंड को दस दिनों तक वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति हुई है।
जाले पीएचसी को बीते 27 जून के बाद 8 जुलाई तक मात्र एक हजार डोज 100 वायल वैक्सिन की आपूर्ति हुई।
वहीं स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र के छह केंद्रों पर ही टीका टीम को भेजा है।
इन केंद्रों पर दूसरे डोज के टीका को लेकर हजारों लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजे जाने के बाद, लोगों की भीड़ टीका केंद्र पर उमड़ गई।
जाले मध्य विद्यालय टीका केन्द्र पर मात्र 10 भाइक यानि एक सौ डोज भेजा गया था, वहीं नरौछ केंद्र पर दूसरे डोज टीका लेने को सैकड़ों लोग पहुंचे थे, जिन्हें टीका नहीं मिला।
वैसे लोगों का आरोप है कि मैसेज भेजे जाने के बाद भी टीका नही दिया जाना अनियमितता है। कुछ लोगों ने टीका केंद्र पर हंगामा भी किया। इस आलोक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक कुमुद रंजन कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि जिला से 10 दिन बाद मात्र एक हजार डोज टीका उपलब्ध कराया गया जबकि दूसरे डोज के लिए ऊपर से ही हजारो लोगों को मैसेज भेजने से यह स्थिति उतपन्न हुई है।
- Advertisement -



