back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते मंत्री जीवेश कुमार ने कहा- भाजपा के शून्य से शिखर तक पहुंचने के पीछे पंडित मुखर्जी का है दर्शनशास्त्र, महामानव के योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। भारतीय जनता पार्टी जाले मंडल ने मंगलवार को स्थानीए इंद्रलोक भवन के सभागार में पार्टी के संस्थाथक पंडित  श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस को समारोह पूर्वक मनाया।
मौके पर विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार सहित जाले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी पुराने नए कार्यकर्ताओ ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर  उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।
सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बिषम परिस्थितियों से निकाल कर शून्य से शिखर तक पहुंचने में अपने योगदान का सभी ने संस्मरण सुनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते स्थानीय विधायक व श्रम संसाधन व सूचना प्राद्योगकी मंत्री जीवेश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आज हम व हमारी पार्टी जिस मुकाम पर हैं वह एकात्म मानववाद राष्ट्रवाद के प्रणेता पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ओर से किए गए उनके कृत्य व आप सबों के त्याग व बलिदान की बदौलत है।
मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि पंडित जी ने सन् 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना की बाते कहते हुए कहा कि 26 जून 1975 में देश पर आपातकाल लगाकर न्यायालय से अपदस्थ प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश को बंधक बना लिया गया था।जाले में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते मंत्री जीवेश कुमार ने कहा- भाजपा के शून्य से शिखर तक पहुंचने के पीछे पंडित मुखर्जी का है दर्शनशास्त्र, महामानव के योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत
उन्होंने कहा कि  1975 से 1977 तक जेपी आंदोलन के सभी सेनानियों समेत विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में बन्द कर देश पर जबरन 22 महीना सत्ता को अपने हनक से चलाई थी। देश के सभी प्रतिपक्ष के नेता छात्र आंदोलन के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी समेत सभी को कारागृह में बंदकर बंदी बना दिया गया था। भरतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं से अनुरोध किया कि उक्क्त कालखंड में जो अपना जीवन उत्सर्गकर जेल यातनाए भोगा है,उन्हें उचित मानसम्मान मिले।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि पंडित मुखर्जी ने कहा था, समाज को सुशिक्षित व समृद्ध बनाना है तो आप अपने बच्चों को शिक्षित करें हमारा समाज,जब सुशिक्षित होगा तभी हम व हमारा राष्ट्र समृद्ध होगा।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राघवेंद्र प्रसाद ने किया। संबोधन राजमंगल ठाकुर, डॉ निरंजन पूरी, दिग्विजय नारायण सिंह, विजय चौधरी, जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक, कमतौल के राम सुदिष्ट बैठा, उमेश सिंह, सिंहवाड़ा के शिव शंकर साह, सिंहवाड़ा मंडल उपाध्यक्ष भोला राय, अंजनी निषाद, विमल यादव, मुकेश कुमार सिंह, रामलाल कुशवाहा, विजय शाही, संजीव यादव, रामचंद्र साह, कृष्ण कुमार झा, शशिभूषण प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। जाले में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते मंत्री जीवेश कुमार ने कहा- भाजपा के शून्य से शिखर तक पहुंचने के पीछे पंडित मुखर्जी का है दर्शनशास्त्र, महामानव के योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें