back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले के निर्वाचित माननीयों ने लिया पद के साथ नशापान से तौबा का संकल्प, फिर उपमुखिया और उपसरपंच बनने का दिखा चुनावी दंगल, पढ़िए किसने कहां से मारी बाजी, किसने किसको कितने मतों से हराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में नव निर्वाचित पंचायत जन-प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ उपमुखिया एवं उपसरपंच के चयन किया गया। सबसे पहले सहसपुर पंचायत के मुखिया के साथ वार्ड सदस्य का पद एवम गोपनीयता के साथ-साथ आजीवन शराब व अन्य तरह का नशापान नही करने संबंधित शपथ प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने दिलाया।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को जाले प्रखंड के सहसपुर जोगियारा गर्रि एवम कतरौल वसंत पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ साथ उपमुखिया व उपसरपंच के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

जाले प्रखंड के सहसपुर पंचायत की निर्वाचित उपमुखिया रेणु देवी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीनबंधु दिवाकर से प्रमाणपत्र लेती हुईं, फोटो देशज टाइम्स
जाले प्रखंड के सहसपुर पंचायत की निर्वाचित उपमुखिया रेणु देवी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीनबंधु दिवाकर से प्रमाणपत्र लेती हुईं, फोटो देशज टाइम्स
सहसपुर पंचायत के मुखिया सहित 15 वार्ड सदस्य के शपथ ग्रहण के साथ इस पंचायत से उप मुखिया का दो महिला उम्मीदवार संगीता देवी व रेणु देवी नामांकन का पर्चा दाखिल  हुए मतदान में 8 मत पाकर रेणु देवी उप मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित की गई।
जोगियारा पंचायत के मुखिया उमा शंकर सिंह समेत सभी 13 वार्ड सदस्य ने पद एवम गोपनीयता एवम आजीवन शराब नही पीने नशा नही करने का शपथ वीडियो दीनबंधु दिवाकर द्वारा कराया गया। यहां से उप मुखिया के लिए दो उम्मीदवार बासुकी नाथ सिंह एवं अर्चना सिंह ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया 8 मत पाकर बासुकी नाथ सिंह जोगियारा पंचायत के उप मुखिया निर्वाचित किए गए।
वहीं, प्रखंड के सबसे छोटा पंचायत 8 वार्ड का गररी पंचायत की मुखिया आलिया प्रवीण ने पद एवम गोपीयनिता की शपथ ली साथ ही था सर्व सम्मति से सभी वार्ड सदस्यों ने से जासर दास को निर्विरोध चुनाव किया, इन्हें उपमुखिया निर्वाचित किए गए।
कतरौल वसंत पंचायत के मुखिया अमरनाथ महतो सहित  सभी 11 वार्ड सदस्यों को वीडियो ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाया, यहां तीन उप मुखिया का उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया हुए मतदान में 5 मत पाकर कतरौल वसंत पंचायत का उप मुखिया निर्वाचित कर इन्हें पद एवम गोपनीयता का शपथ वीडियो ने कराया।
वहीं,प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में सहसपुर जोगियारा गगरी एवं कतरौलबसंत के सरपंच व पंच को पद एवम गोपनीयता की शपथ के साथ शराब नहीं पीने का शपथ दिलाया गया। यहां सहसपुर पंचायत में उप सरपंच के लिए तीन उम्मीदवार सत्रोहन साह रामबाबू महतो एवं शकुंतला देवी ने उप सरपंच के लिए पर्चा दाखिल किया।

जाले के जोगियारा पंचायत के मुखिया उमाशंकर सिंह व वार्ड सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए फोटो देशज टाइम्स
जाले के जोगियारा पंचायत के मुखिया उमाशंकर सिंह व वार्ड सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए फोटो देशज टाइम्स
यहां हुए चुनाव में सत्रोहन साह  9 मत पाकर उपसरपंच घोषित किए गए। जोगियारा पंचायत के रामचंद्र मंडल ने सरपंच पद एवम गोपनीयता का शपथ ग्रहण किया, यहां सरपंच के लिए 2 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया जिसमें संतोष कुमार सिंह 5 मत पाकर विजय घोषित किए गए।जाले के निर्वाचित माननीयों ने लिया पद के साथ नशापान से तौबा का संकल्प, फिर उपमुखिया और उपसरपंच बनने का दिखा चुनावी दंगल, पढ़िए किसने कहां से मारी बाजी, किसने किसको कितने मतों से हराया
वही गर्री पंचायत की सरपंच नीलम देवी ने पद एवम गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, इस पंचायत में उपसरपंच के पद पर मिर्जा अकबर हुसैन बेग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। कतरौल बसंत के सरपंच रामप्रकाश यादव पांचवी बार लगातार सरपंच पद पर पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया, इस पंचायत में वीरेंद्र प्रसाद 8 मत लेकर उपसरपंच बनाए गए।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, उड़ानों का मार्ग प्रशस्त

Muzaffarpur Airport News: कभी हवाई सफर का सपना संजोने वाले मुजफ्फरपुरवासियों का इंतजार अब...

Renault Kwid: नए अवतार में आ रही है यह किफायती हैचबैक!

Renault Kwid: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और किफायती कार खरीदने का विचार कर...

भारत की AI Technology: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का ऐतिहासिक आगाज…कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनेंगे महाशक्ति

AI Technology: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने भारतीय प्रौद्योगिकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें