back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले मुखिया महासंघ ने कहा मुखिया को पदपर बनाए रखने के फैसले पर सरकार को कहा-साधुवाद, मुखियागण के अधिकार बहाल रखने पर जताई खुशी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। प्रखंड मुखिया महासंघ की बैठक रविवार को उत्तरी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयेजित हुई।
बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने अध्यादेश के माध्यम से मुखियागण के अधिकार को शेष अवधि के लिए बहाल किया गया। डोंगल के माध्यम से भुगतान करने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई।
त्वरित भुगतान करने के लिए आग्रह किया गया। कारण, मास्क की आपूर्ति मुखिया के व्यक्तिगत साख व आग्रह पर हुआ था। कोविड 19 में अत्यंत गरीब व्यक्ति को उनका राशन कार्ड बंद हो जाने के कारण अनाज नहीं मिल पा रहा है।
राज्य सरकार से निवेदन किया गया कि उन गरीब लोगों का बन्द हुए राशनकार्ड जल्द चालू किया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिसंख्य पंचायतों में बिचौलिया सक्रिय है जिससे सरकार के द्वारा जारी मापदंडों का अनुपालन होने में कमी  दिखाई दे रही है।
बैठक में सर्व सम्मति से बिचौलियों पर नकेल कसने की मांग की गई। बाढ़ राहत के लिए शिक्षकों की ओर से बनाए जा रहे सूची को ग्राम पंचायत में अवलोकन तथा त्रुटिसुधार के लिए भेजा जाए। पंचायत अनुश्रवण समिति की ओर से पारित होने के बाद ही उसे कार्यान्वित किया जाए।
लगातार हो रही वर्षा की वजह से वाढ आना अवश्यंभावी है अतः वाढपूर्व तैयारी की जाय एवं प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक अविलंब आयोजित की जाए।
इस मांगों पर वार्ता हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले से मंगलवार को मिलने का समय लिया गया है। मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ने पांच वर्षों तक दिए गए सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार हेतु सभी माननीय मुखियागण का आभार व्यक्त किया।
बैठक में मुखिया महेश प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद ,उपेन्द्र महतो ,श्यामा कुमार सिंह सुमन, राजदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधियों में अरुण श्रीवास्तव, मो ताज, जौहर इमाम बेग, गुलाब अंसारी, सुबोध साह ,सबुरी चौपाल,संतोष साह,सहित अनेक मुखियागण व मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AIIMS Nursing Officer: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, NORCET 10 से बंपर भर्ती

AIIMS Nursing Officer: नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर बजेगा साउथ फिल्मों का डंका, देखें पूरी लिस्ट!

South OTT Release: फिल्मी परदे पर धूम मचाने के बाद, अब साउथ की कई...

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें