

जाले थाना पुलिस ने बसंत लतराहा पथ में 10 लीटर चुल्लू शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार व्यक्ति लतराहा गांव निवासी स्वर्गीय भूल्ला सहनी का पुत्र रामप्रकाश सहनी बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को जाले थाना के आरक्षी अवर निरीक्षक सियाराम शर्मा पुलिस बल के साथ संध्या गस्ती में थे, जहां एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी देख भागने लगे, भागते संदिग्ध व्यक्ति को साथ चल रहे सशस्त्र पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा, जहां तलाशी में उसके झोला से गैलन में 10 लीटर चुल्लू देशी शराब बरामद किया गया।
शराब तस्कर ने बताया कि वह सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव से चुल्लू शराब बनाने बेचने का धंधा करने वालो से शराब लेता है। शराब तस्कर जाले थाना क्षेत्र में विभिन्न ताड़ी की दुकान की आड़ में चुल्लू शराब का धंधा करने वालो को देशी शराब पहुंचाया करता है।
जानकारी के अनुसार, बीते एक माह में जाले थाना पुलिस ने देसी चुल्लू शराब के साथ आधा दर्जन शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर चुल्लू शराब के साथ जेल भेजा है। जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने बताया की सीतामढ़ी के नानपुर थाना पुलिस को उनके क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने संबंधित सूचना भेजी गई है। इस आलोक में संयुक्त पुलिस कार्यबाई किया जाएगा।
- Advertisement -


