back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में नवनिर्वाचित ग्राम सरकार ने ली शपथ, इधर-उपमुखिया और उपसरपंच चुनाव में लगते रहे 1-1 मत से जीत-हार के जयकारे

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सोमवार को मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के विजयी उम्मीदवारों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। वहीं, उपमुखिया और उपसरपंच का चुनाव किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। रेवढ़ा के मुखिया मो. सफीउल्लाह समेत 19 वार्ड सदस्य दोघरा की मुखिया चंद्रकला देवी सहित 15 वार्ड सदस्य मस्सा पंचायत की मुखिया इंद्रकाला देवी सहित 14 वार्ड सदस्य एवम देउरा बंधौली के मुखिया बेबी खातून सहित 16 वार्ड सदस्य को पद व गोपनीयता का शपथ ग्रहण कराया गया।
वही सरपंच में रेवढ़ा के सरपंच नथुनी दास सहित 19 पंच दोघरा की सरपंच पुनिता देवी सहित 15 पंच मस्सा के सरपंच मुजफ्फर कुजरा सहित 14 पंच एवम देउरा बंधौली के सरपंच मानती देवी सहित 16 पंच को पद एवम गोपीनियता का शपथ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने दिलाई।
उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव
सूचना प्रद्योगकी भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित उपमुखिया और उपसरपंच का चुनाव हुआ। पर्यवेक्षक बिरेंद्र कुमार सिंह के मौजूदगी में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर की निगरानी में रेवढ़ा दोघरा देवरा बंदौली एवम मस्सा पंचायत के उप मुखिया उप सरपंच पद के हुए चुनाव में रेवढ़ा के उप मुखिया के मतदान में दो उम्मीदवार के बीच वोट बराबर होने पर लॉटरी से हुए फैसला में अंजली देवी निर्वाचित घोषित की गई।
इनके सहित चार पंचायत के उपमुखिया एवं  उपसरपंच का चुनाव हु़वा। रेवढ़ा पंचायत के उप मुखिया के लिए दो उम्मीदवार अंजली देवी एवम अफशाना खातून ने नामंकन दाखिल किया।हुए मतदान में मुखिया के मत सहित 20 वोट गिरे। इसमें चार वोट रद कर दिए गए। दोनों उम्मीदवार को बराबर 8 आठ आठ मत मिलने पर लॉटरी के द्वारा निकली पर्ची में अंजली देवी उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई।
दोघरा पंचायत के लिए उप मुखिया के लिए हुए मतदान में किरण देवी ने 9 वोट लेकर अमरजीत को हराया। दोघरा से किरण देवी उप मुखिया बनी।
देउरा बंधौली से उप मुखिया मो. अकील विजय रहे,इन्हें 10 वोट एवम फरहत प्रवीण को 6 मत मिले। मस्सा से दो उम्मीदवार ने उप मुखिया के लिए पर्चा दाखिल किया जिसमे पानो देवी 7 वोट लेकर निर्वाचित घोषित हुई। इन्होंने सुशीला देवी को 1 मत से पराजित किया।
उप सरपंच के मतदान में  रेवढ़ा पंचायत से उप सरपंच राज किशोर राम दोघरा पंचायत से नुझहत खातून,बंधौली से मोहम्मद शफीकुर रहमान एवम मस्सा से रेखा देवी उप सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।सभी विजय उम्मीदवार को पद एवम गोपीयनीयता के शपथ ग्रहण के बाद पर्यवेक्षक बिरेंद्र कुमार सिंह और बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, उड़ानों का मार्ग प्रशस्त

Muzaffarpur Airport News: कभी हवाई सफर का सपना संजोने वाले मुजफ्फरपुरवासियों का इंतजार अब...

Renault Kwid: नए अवतार में आ रही है यह किफायती हैचबैक!

Renault Kwid: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और किफायती कार खरीदने का विचार कर...

भारत की AI Technology: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का ऐतिहासिक आगाज…कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनेंगे महाशक्ति

AI Technology: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने भारतीय प्रौद्योगिकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें