back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में बह रही भक्ति की बयार : मानव जन्म की सार्थकता भगवान श्रीराम के बताए रास्तों और पदचिन्ह्नों पर चलकर ही संभव, तन-मन अर्पण की जगाओ उत्कंठा तभी जीवन बनेगा सार्थक

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड क्षेत्र के जोगियारा के 104 वर्ष पौराणिक माता दुर्गा स्थान प्रांगण मे चल रहे संगीतमय भगवान श्रीराम कथा में  कथावाचक मानस मर्मज्ञ संत श्री छोटे बापू जी महाराज ने श्रीराम कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु भक्तों को मानव जीवन का मर्म समझाया।
कथा सुनाने उन्होंने बताया कि मानव जीवन की सार्थकता तभी मिलेगा जब मानव भगवान श्रीराम जी के बताए पदचिन्हों पर चले।भगवान श्रीराम के बिना जीवन अधूरा है। इस संसार मे बड़े से बड़ा पद प्रतिष्ठा क्यों न प्राप्त हो जाए, लेकिन भगवान श्रीराम नहीं मिले तो सब व्यर्थ है।
ऋषि विश्वामित्र जी के जीवन में जप-तप साधन कम नहीं थे, लेकिन जब तक श्रीराम व श्री लक्षमण जी को लेकर अपने आश्रम में नहीं आए, तब तक उन्हें शांति नही प्राप्त हुई।
मानव स्वभाव से ही गलती का पुतला है, परंतु गलती मान लेना महानता है, ऐसे सहृदय मनुष्य को भगवान जल्द प्राप्त होते हैं।
कथा के मुख्य यजमान जोगियारा पंचायत के मुखिया श्यामा कुमार सिंह सुमन, प्रो.अजित कुमार सिंह समेत जोगियारा के सैकड़ो लोग परिवार सहित श्री रामकथा रस में गोता लगाकर कथा के रसास्वादन में गोता लगवाते रहे।
सभी भक्तों ने श्री राम सीता लक्ष्मण हनुमान लला व अन्य भगवान की सामूहिक पुजन आरती किये। इस मौके पर कथा सुनने आए श्रीराम कथानुरागी भक्तों से पंडाल खचाखच भरा रहा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें