back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में बाढ़ की आहट से दिल हूं- हूं करे, घबराए…अधवारा समूह की नदियों में दिखने लगीं कुलाछें, बूढ़नद, खिरोई भी डरा रही

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। लगातार हो रही बारिश से लोगों के जेहन में बाढ़ का खौफ सताने लगा है। वैसे भी, इलाके के आसपास बारिश का पानी जमा हो जाने से बाढ़ जैसे नजारे दिखने लगे हैं। इससे लोगों के दिलों में हुक उठने लगी है। दिल घबराने लगा है।
अधवारा समूह की नदियों के पानी में उछाल देखा जा रहा है। घोघराहा के निकट बूढ़नद नदी व मुरैठा के निकट खिरोई नदियों का जलस्तर में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि देखी जा रही है।
नदियों का जलस्तर इसी वेग से बढ़ती गई तो बाढ़ आना निश्चित है।इस बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग बाढ़ आने से पूर्व अपनी तैयारी करते हुए गृहोपयोगी आवश्यक सामग्रियों का खरीददार कर भण्डारण कर लिया है। अधवारा समूह की नदियों के तटबंधों को मजबूती से सुदृढ नही किया गया है।
बांध सुदृढ़ीकरण के लिए नियुक्त संवेदक नदियों के पेटी का बालू निकाल कर बांध पर डाल अपने काम को इतिश्री कर ली है। बालू की दीवार रूपी बंधा तटबंध कितना मजबूत हो गया यह समझा जा सकता है। जिस तरह नदियों के पानी के बढ़ने का सिलसिला देखा जा रहा है वह बांध के निकट पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार से हो रही झमाझम बारिश से जाले बाजार में एक से डेढ़ फीट पानी से भर गया है।
जाले बाजार में सड़क चौड़ीकरण के बाद नाला बनाने वाला संवेदक बिना नाला निर्माण किए बीते वर्ष से फरार रहने के कारण नाला निर्माण नही होने से बाजार में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
इधर, लगातार वर्षापात होने से क्षेत्र के सभी तालाव डबरा गड्‌ढेख् पाइन, चौर समेत अन्य जगह बारिश के पानी से लबालब भर गया है। डबरा पाइन में पानी भरने से गांव घरों के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जगह जगह सड़कों में हुए जलजमाव से लोगो को चलना मुश्किल हो गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AIIMS Nursing Officer: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, NORCET 10 से बंपर भर्ती

AIIMS Nursing Officer: नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर बजेगा साउथ फिल्मों का डंका, देखें पूरी लिस्ट!

South OTT Release: फिल्मी परदे पर धूम मचाने के बाद, अब साउथ की कई...

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें