spot_img

दरभंगा के जाले में महिला की गला रेतकर हत्या, चेहरे और हाथों को जगह-जगह हथियार से काटा, दुष्कर्म की आशंका, तहकीकात

spot_img
- Advertisement -
रभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां, जाले पथ के पूरब सौ मीटर दूर एक शादीशुदा महिला की गलारेत कर हत्या के बाद शव को सहसपुर चौर में फेंक दिया गया है। सहसपुर चौर के गेहूं की खेत में 26 वर्षीय महिला की लाश मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है।
अहले सवेरे महिलाएं जब घास काटने के लिए जब उक्त खेत की ओर गई थी जहां गुलाब सहनी के गेहूं के खेत में एक महिला की लाश देखकर सहसपुर गांव की ओर भागकर पहुंची। वहीं, ग्रामीणों को शव देखे जाने की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने तत्काल थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष श्री पांडेय और अनि दीपक कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने दबी जुबान से दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
वहीं, आस-परोस के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष मौके पर पहुंचकर शव देखकर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव देखने से लगता है कि कहीं अन्यत्र उक्त शादीशुदा महिला की गला रेत कर हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उक्त स्थल पर शव को फेंक दिया है।
शव की पहचान छुपाने के लिए शव के दाएं हाथ पर खुदा नाम के गोदना को मिटाने के लिए गोदना की जगह के चमड़ा को तेज धारदार हथियार से छीलकर हटा दिया है। वहीं, चेहरा विकृत करने के लिए जगह-जगह तेजधार से काटकर विकृत किया गया है।
महिला लाल रंग की धारदार ब्लाउज और लाल रंग की साया पहन रखी है। उसके गले में लाल रंग का ही माला है। हाथ में लाल पीली चूड़ियां पहन रखी हैं। मौके पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने शव मिलने के आसपास सघन जांच पड़ताल की है, लेकिन उन्हें कहीं भी खून का निशान नहीं दिखा। वहीं शव से 10 मीटर दूर लेडीज चप्पल रखा मिला है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि खून, खांसी कभी छुपता नहीं है। जल्द ही हत्यारा पुलिस के पकड़ में आएगा ही। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, चीरती निकली ताबड़तोड़ गोली! जवान चमत्कारिक रूप से बचा?

Patna Crime: पटना में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।#PatnaCrime,#BiharNews,#ExciseTeam

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे… और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हैं। स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। स्थानीय#DausaAccident,#DelhiMumbaiExpressway,#RajasthanNews

औरंगाबाद में नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन! 13 घायल, 3 की हालत नाजुक

Bihar School Van Accident: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार सुबह एक स्कूल मैजिक वैन 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें#BiharSchoolVanAccident,#AurangabadNews,#SchoolSafety

बिहार में 97 BDO का ट्रांसफर! जानें ग्रामीण विकास विभाग के इस बड़े फेरबदल का आप पर क्या होगा असर

Bihar BDO Transfer: बिहार सरकार ने राज्यभर में 97 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सुशासन और विकास योजनाओं के बेहतर क्रिया#BiharBDOTransfer,#BiharAdministrativeReshuffle,#RuralDevelopmentBihar