back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga का बिरौल, ये है जनसंवाद, SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, जिन माता-पिता को पुत्र घर से बेदखल कर दे, मेरा द्वार खुला है…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम में  आयोजन हुई कार्यक्रम की शुभारंभ एडीएम राजेश कुमार राजा, बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती व मुखिया विमल देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

एडीएम राजेश कुमार राजा ने कहा कि सरकार की ओर से लगभग 44 योजनाएं चलायी जा रही है। इसकी जानकारी देने आप लोगों के बीच जन संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी पहुंचे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को उत्थान के लिये सरकार ने जीविका के जरिये पूरे दरभंगा जिले में करीब पांच लाख महिलाएं को जोड़कर रोजगार दी है।

- Advertisement -

शराब बंदी और बाल विवाह को रोक थाम के लिए सरकार के जरिये कई अभियान चलाये जा रहे है. लेकिन इसकी सफलता तब होगी जब आप लोग ऐसे अभियान को मजबूती से प्रचार प्रसार करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप वसुधा केंद्र पर जाइए। ई श्रमिक विभाग के वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सरकार की ओर से चल रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाएं। श्रमिक योजना के तहत उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीब कामगार योजनाएं के तहत गरीबों के दो बेटी के विवाह में पचास हजार रुपये अनुदान देती है।

कई ऐसे योजना है, जिसकी जानकारी आप सभी के बीच नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के तहत कामगार मजदूर के लिए 16 योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण कामगार मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन अभी तक नही करवा पाये है। वहीं किसी मजदूर के दुर्घटना में मौत हो जाता है, तो उनके आश्रित परिवार को चार लाख रुपये देने के प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि आप के बीच से कुछ लोग बिजली की शिकायत किया और कहा देर शाम बिजली कट जाती है। इसके लिए सरकार ने सोलर लाइट जैसे कई अभियान चला रही है। इसमें सब्सिडी है। बिजली की उत्पादन आपूर्ति से कम है। इसके लिए इस योजना से जुडक़र ही लोग बिजली की समस्या से बाहर निकल सकते है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MLA विनय ने जब मृतक की मां के हाथ में थमाया 4 लाख का चेक, कहा- 'नीतीश बाबू ने भेजा है, किसी को घूस मत देना'

वहीं, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि समाज में अपने माता पिता के देखभाल जैसे कुरुतियों को दूर करने के लिए समाजिक बदलाव की जरूरत है। कई ऐसे माता पिता हैं जिन्हें पुत्र घर से बेदखल कर दिया जाता है। समाज भी चुप्पी साध लेते हैं, ऐसे माता पिता को कहना चाहता हूं कि मेरा द्वार खुला है,आप कभी भी मेरे पास शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में International Mother Language Day पर गूंजी मातृभाषा की आवाज, विद्वानों ने कहा- 'यही हमारी सांस्कृतिक विरासत की आत्मा है'

इस समस्या का ऑन द स्पॉट करने की बात कही। उन्होंने नारी सुरक्षा पर कहा कि अभी भी समाज मे कई ऐसे लोग है जो नारी के साथ दबंगई करते हैं जिसके लिए गृह विभाग ने 112 और 1091 पुलिस की व्यवस्था की है। आपके कम्प्लेन करते ही 15 से बीस मिनट के अंदर पुलिस पहुंच जायेगी और ऐसे लोगों के विरुद्ध तुरंत करवाई शुरू हो जायेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिमरी में नशेड़ियों का उत्पात पड़ा महंगा, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

बेरोजगार के लिए बकरी, मुर्गा, गाय जैसे कई मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाएं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गयी। वहीं मुखिया विमल देवी, मुखिया प्रतिनिधि पृथ्वी चन्द्र यादव,राजेश यादव, प्रदीप यादव अन्य प्रतिनिधयों ने विभिन्न पदाधिकारियों का पाग चादर से सम्मानित किया।

मौके पर सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण आकांक्षा देवी, शिक्षा विभाग के डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर,उप निदेशक जनसम्पर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ,बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,बीइओ कृष्ण कुमार,सीओ बिमल कुमार कर्ण सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें