मई,17,2024
spot_img

जरूरतमंद लोगों के बीच 3 दिनों के अंदर कंबल वितरित करेगा DARBHANGA प्रशासन

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img
जरूरतमंद लोगों के बीच 3 दिनों के अंदर कंबल वितरित करेगा DARBHANGA प्रशासन
कुशेश्वरस्थान के झझरा में जलता अलाव व ठंड से बचते ग्रामीण : देशज टाइम्स

दरभंगा प्रशासन भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करेगा। तीन दिनों के भीतर कंबल वितरण का आदेश दिया गया है। वहीं, अलाव की व्यवस्था सिंहवाड़ा समेत कुशेश्वरस्थान व अन्य जगहो पर की गई है। सवाल यही, आखिर इतनी ठंड सर्द रातें बीत जाने के बाद प्रशासन की नींद क्यों टूटी। अगर पहले ही कंबल व आग की व्यवस्था कर दी जाती तो कितनी सर्द रातें ठिठुरती नहीं कटती।

मुख्य बातें

  • सिंहवाड़ा, कुशेश्वरस्थान समेत कई जगहों पर सरकारी अलाव की धधकने लगी आग
  • मगर कम लागत से सही तरीके जल नहीं रही लकड़ी
  • बजट इतनी कम, कैसे चलेगा हर दिन अलाव
  • रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा को भी गरीब लोंगो के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश
  • आज 100 से अधिक सार्वजनिक जगहों पर जलेंगे अलाव 
यह भी पढ़ें:  Kusheshwar Asthan @Darbhanga News: कुशेश्वर की अनुष्का, कहां गई? कोसी की 10KM की खाक, SDRF खाली हाथ

किसको मिली कंबल बांटने की जवाबदेही
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एसएम ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर तिवारी को 3 दिनों के अंदर जरूरतमंद लोंगो के बीच कंबल बाँटने का निर्देश दिया है। वहीं,जिलाधिकारी स्वयं भी अपने हांथों से कुछ लोंगो को कंबल बांटेगे।

दरभंगा, देशज न्यूज। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर तिवारी को 3 दिनों के अंदर जरूरतमंद लोंगो के बीच कंबल बाँटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, इन दिनों ठंड व कंपकपी में रोज वृद्धि हो रहीं है। ऐसे में, गरीब बेसहारा लोंगो को ठंड से काफी दिक्क़तें हो रहीं होंगी। इसी को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कंबल क्रय की गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

इसमें से आपूर्तिकर्ता की ओर से अबतक एक हज़ार कंबल की आपूर्ति की गयी है,जिसे तुरंत वितरित कराने के लिए अधिकारियों को निर्दे दें दिया गया है। जिलाधिकारी स्वयं भी अपने हांथों से कुछ लोंगो को कंबल बांटेगे। उन्होंने कहा,रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा को भी गरीब लोंगो के बीच कंबल का वितरण करने को कहा गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से तत्काल 100 कंबल का वितरण किया जाएगा। गरीब लोंगो को कंबल प्राप्त होने पर उन्हें ठंड से थोड़ी राहत मिल जाएगी।

उन्होंने कहा,बढ़ती ठंडक से बचाव के लिए सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में गत कई दिनों से सार्वजनिक चौक-चौराहों पर लकड़ी का अलाव जलाया जा रहा है। आज 100 से अधिक सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।इसमें कुशेस्वर स्थान अंचल अंतर्गत बेरी चौक, पंचवटी चौक बरना, झझरा, पखरी झझरा, सिंघवाड़ा अंचल अंतर्गत आरटीपीएस काउंटर व अन्य कई जगहों पर अलाव जलाए जाने की सूचना है।जरूरतमंद लोगों के बीच 3 दिनों के अंदर कंबल वितरित करेगा DARBHANGA प्रशासन

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें