
Jawahar Navodaya Vidyalaya: शिक्षा के मंदिर में जब सुरक्षा पर ही सवाल उठने लगें, तो चिंता की लकीरें गहरी हो जाती हैं। दरभंगा के केवटी स्थित पचाढ़ी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नीलगिरि जूनियर छात्रावास में सोमवार की रात एक छात्र के बिस्तर में अचानक आग लग गई, जिससे वह झुलस गया।
Jawahar Navodaya Vidyalaya हॉस्टल में कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा का छात्र प्रत्युष राज अपने बिस्तर पर सो रहा था, तभी अचानक उसके बिस्तर और मच्छरदानी में आग लग गई। जब प्रत्युष को अपने बाएं हाथ की उंगली में जलन महसूस हुई, तो उसकी नींद खुली। आग देखकर घबराए छात्र ने तुरंत अपने भाई आयुष को जगाया, जो उसी कमरे में दूसरे बिस्तर पर सोता है। इस घटना में प्रत्युष के बाएं हाथ की उंगली और सिर के पीछे का कुछ हिस्सा झुलस गया। बिस्तर और कंबल का भी एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद दोनों भाइयों या हॉस्टल के किसी अन्य छात्र ने रात में इसकी सूचना हाउस मास्टर, वार्डन या किसी गार्ड को नहीं दी।
मामले का खुलासा अगली सुबह तब हुआ जब नाइट गार्ड ने छात्रों के बीच कुछ अफरातफरी देखी। निरीक्षण करने पर उसे जले हुए बिस्तर का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत हाउस मास्टर कैलाश झा को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आया और घायल छात्र को तत्काल स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। स्कूल प्रशासन ने तुरंत छात्र के अभिभावक अनिल कुमार को भी इस घटना से अवगत कराया।
स्कूल प्रशासन की लापरवाही या छात्रों की शरारत?
घटना की जानकारी मिलने में हुई देरी पर प्राचार्य चंद्रसेन ने छात्रों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, घायल छात्र के पिता अनिल कुमार ने प्राचार्य को एक आवेदन देकर घटना की विस्तृत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस छात्रावास में आग लगने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने हाउस मास्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। छात्र के पिता अनिल ठाकुर से देशज टाइम्स ने बात की। वे घनश्याम पुर के रहने वाले हैं। उसी गांव के एक मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। डेरा लेकर बेनीपुर में रहते हैं। घटना की जानकारी विद्यालय के हाउस मास्टर ने दिया पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए। छात्र बहुत साधरण झुलसा था। यह जानकारी प्राचार्य तथा हाउस मास्टर ने दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की एक गुप्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी है और साथ ही पटना स्थित विद्यालय प्रबंधन के डीसी और एसी को भी सूचित किया है। यह घटना इसलिए भी ज्यादा गंभीर हो जाती है क्योंकि इसी छात्रावास में एक सप्ताह पहले शौचालय के ड्रेनेज पाइप को किसी छात्र द्वारा जलाने का मामला भी सामने आया था। स्कूल प्रशासन ने छात्रों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए हैं और मामले की जांच में जुट गया है।



