प्रभाष रंजन, दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जदयू ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को उम्मीदवार बना सकता है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह कदम खास है क्योंकि हाल ही में प्रदेश नेतृत्व ने गोपाल मंडल को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया था।
16 अक्टूबर को CM Nitish Kumar आएंगे दरभंगा
जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नितीश कुमार दरभंगा आएंगे, जहां वे एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन समारोह में हिस्सा लेंगे।
नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पोलो मैदान के बगल में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।
कहां कौन है मैदान में?
दरभंगा शहरी विधानसभा से भाजपा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर छठी बार भरोसा जताया है। वे बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
जाले विधानसभा से जीवेश कुमार, केवटी से मुरारी मोहन झा, और गौराबौराम से नया चेहरा सुजीत कुमार सिंह को टिकट मिला है।
राजनीतिक विश्लेषण
जदयू पुराने और नए नेताओं को संतुलित कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करने की रणनीति में है। वहीं भाजपा ने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताकर पार्टी की स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की है।