spot_img

Darbhanga में JEE और NEET Exam 8 April को, जानें क्या है तैयारी का Joint Order

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | दरभंगा जिले में 8 अप्रैल 2025 को दो महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को बिजली आपूर्ति में बाधा और ट्रैफिक आदि में सतर्कता बरतनी होगी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

रामनगर ग्रिड से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित (Power Cut in Darbhanga)

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रामनगर ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी पंडासराय फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान:

- Advertisement -
  • पेड़ की टहनियों की कटाई-छंटाई

    - Advertisement -
  • लहरी टोला में 33 केवी केबल रिपेयरिंग का कार्य

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

प्रभावित क्षेत्र:
लहरी टोला, पंडासराय, खाजा सराय, बिचला टोला, पंडासराय पचगछिया, हाजमा चौक, बाकरगंज आदि।

इस अवधि में इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है।


JEE और NEET प्रवेश परीक्षा भी होगी आयोजित (JEE NEET Exam Darbhanga)

इसी दिन 08 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) प्रवेश की लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय:

  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • परीक्षा केन्द्र:

    • प्लस 2 एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय

    • प्लस 2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में त्योहारों से पहले खौफनाक वारदात: अपार्टमेंट से 35 लाख के जेवर और नकदी चोरी, सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

प्रमुख निर्देश:

  • परीक्षार्थी को 10:30 बजे पूर्वाह्न तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना अनिवार्य।

  • बिना प्रवेश पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर आदि पूरी तरह वर्जित।

  • परीक्षा स्थल पर सख्त तलाशी (Frisking) की व्यवस्था रहेगी।

  • परीक्षा तिथि पर केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अलीनगर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 81 लीटर रॉयल स्टैग जब्त, SHO बोले - 'कोई धंधेबाज नहीं बचेगा!'

जिला दंडाधिकारी श्री राजीव रौशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने मिलकर आदेश जारी किए हैं ताकि परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


महत्वपूर्ण सूचना (Important Information)

  • नागरिकों से अपील की गई है कि बिजली कटौती और परीक्षा आयोजन को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या एवं आवागमन की योजना बनाएं।

  • सभी अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews