

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि को कैसे उद्यमी बनाया गया, इस परियोजना का परिभ्रमण जीविका मुज़फ़्फ़रपुर के कृषि उद्यमी ने कृषि विज्ञान केंद्र (Jeevika Muzaffarpur team reached Darbhanga) जाले पहुंचकर किया।
जीविका और सिंजेंटा फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से कृषि उद्यमी परियोजना चल रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है की राज्य के सभी पंचायत में कृषि को उद्यम बनाना जाय,जीविका का उद्येष्य है किसान को खेती के बारे मे नई नई तकनीकी की जानकारी मिले।
प्रशिक्षित कृषि उद्यमी को 6 जून, सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र जाले का परिभ्रमण किया। जहां, उन्होंने कृषि की नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र जाले के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे सभी परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
यहां के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन ने कृषि उद्यमी को अजोला, वर्मी कंपोस्ट, मशरुम इकाई का भ्रमण कराया। उन्होंने सोलर चालित सिंचाई पंप एवं कृषि में उपयोग होने वाले सभी कृषि संयंत्र के बारे में उन्हे जानकारी दी। मुज़फ़्फ़रपुर से कृषि उद्यमी के साथ उनके प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर गौरव कुमार, मेंटर अजीत कुमार, सागर राउत, साबेरी और प्रशांत कुमार भी आये हुए थे।
- Advertisement -



