spot_img

Robbery From Shubh Lakshmi Jewelers | Darbhanga में हथियारों से लैस अपराधियों ने Shubh Lakshmi Jewelers के मालिक पर रॉड से बोला हमला, 7 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स। सशस्त्र अपराधकर्मियों ने हावीभौआर गांव के शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक त्रिपुरारी शाह को जख्मी करते हुए लगभग 7 लाख रुपए मूल्य के जेवर एवं नकदी लूटकर (Jewelery and cash worth Rs 7 lakh looted from owner of Shubh Lakshmi Jewelers in Darbhanga) फरार हो गए। पढ़िए सतीश झा की रिपोर्ट

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Robbery From Shubh Lakshmi Jewelers | जीवन और मौत से जूझ रहे त्रिपुरारी

जख्मी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, जहां वे जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में जख्मी त्रिपुरारी के पिता किशन साह ने बताया कि त्रिपुरारी विगत 8 वर्षों से नरसिंह चौक हावीभौआर में ज्वेलरी का दुकान चलाता है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी शाम 6:00 बजे को कुहासा होने के कारण दुकान बंद कर घर आ रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|रिश्तों पर भारी पड़ा झगड़ा! नरौछ में लहूलुहान हुआ बासुकीनाथ |चचेरे भाई ने ही किया पीट-पीटकर अधमरा

Robbery From Shubh Lakshmi Jewelers | दुर्गा मंदिर मझली पोखर के समीप वारदात

इस क्रम में उसके पास 40 ग्राम सोना 7 किलो चांदी एवं ₹130000 नकदी था। रास्ते में जब दुर्गा मंदिर मझली पोखर के समीप बुलेट  मोटरसाइकिल से त्रिपुरारी पहुंचा तो पूर्व से घात लगाये दो अपराधकर्मी पल्सर से खड़ा था। जिन्होंने रोड से प्रहार कर जख्मी कर दिया और मोटरसाइकिल से गिरने के पश्चात उसके पास से नगद एवं सभी जेवरात लेकर अपराधकर्मी फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| सुबह-सुबह हैवानियत! महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति ने रोका तो टेंगारी से सिर फोड़ा, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग

Robbery From Shubh Lakshmi Jewelers | अंधेरे में हाथ पैर मार रही पुलिस

त्रिपुरारी को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ा में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की जब सूचना पुलिस को दी गई तब तक काफी देर हो चुकी थी और पुलिस अभी तक अंधेरे में हाथ पैर मार रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा - रंगदारी दो नहीं तो मार दूंगा!

Robbery From Shubh Lakshmi Jewelers | खुलासा के बाद भी आज तक ₹1 का भी जेवर या नकदी बरामद नहीं

जानकारी के अनुसार, पिछले माह शिवराम गांव में भीषण डकैती की घटना हुई थी। इसमें लाखों रुपए की लुट हुई थी। इसका उद्भेदन का तो पुलिस खाना पूरी कर चुकी है, लेकिन आज तक ₹1 का भी जेवर या नकदी बरामद नहीं की जा सकी है। दूसरी ओर इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष बीके बृजेश बताते हैं कि मैं अवकाश पर था आज लौटा हूं। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ड्राइवरों का ‘पावर शो’! 38 जिलों से आए 4000 चालक, जानें क्यों ठप हुई राजधानी?

Bihar Drivers Protest: बिहार में वाहन चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पटना में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 38 जिलों से जुटे 4000 ड्राइवरों ने गांधी मैदान के पास चक्का जाम कर दिया,#BiharDriversProtest,#PatnaTraffic,#DriverDemands

Bihar Politics| बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर भड़के तेजस्वी, सरकार से पूछा- क्या जीवित के नाम पर पुल रखना सही? | पढ़िए -हे फोटोजीवी

Bihar Bridge Naming: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण पर सियासी घमासान छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'नीतीश सेतु' नाम रखने पर आपत्ति जताई है, सवाल#BiharBridgeNaming,#TejashwiYadav,#NitishSetu

चना दाल घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, RJD MLC सुनील सिंह के बाद अब पत्नी-बेटे भी लपेटे में, बिहार में खलबली!

Bihar ED Investigation: बिहार के चर्चित चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राजद एमएलसी सुनील सिंह से पूछताछ के बाद अब उनके परिवार को भी तलब किया है। जानें#BiharED,#SunilSingh,#ChanaDalScam

Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा – रंगदारी दो नहीं तो मार...

Benipur News: बेनीपुर में नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharCrime,#Extortion