

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड सुपौल बाजार से गुजरने वाली कमला का सहायक नदी एवं पोखराम गांव के पूर्वी भाग से गुजरने वाली जीवछ नदी में पिछले दो दिनों से पानी दूषित हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
नदी का पानी उपयोग करने वाले पशुपालकों का मानें तो इन दोनों जगहों से गुजरने वाली कमला एवं जीवछ नदी का पानी कला होने के साथ-साथ उससे दुर्गंध भी आने लगा है। नदी के निकट से गुजरने वाले लोगों को पानी के दुर्गंध के कारण नाक पर रुमाल रखा पड़ रहा है।
नदी के दूषित होने के कारण लोगों को संक्रमण रोग होने का डर सताने लगा है। वर्तमान समय मे नदी की स्थिति देख कर पशुपालक अपने पशुओं को नहाने पर परहेज करने लगे हैं। लोगों को आशंका है कि नदी दूषित हो जाने के कारण इसके अंदर की मछली मरने से दुर्गंध आने लगी है।
समय रहते हुए नदी के पानी की जांच विभाग की ओर से गर नहीं किया गया तो यह आम लोगों के लिए समस्या उत्पन्न हो सकता है। संबंधित विभाग के पदाधिकारी के मोबाइल फोन 9709573180 पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था।
इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने पूछने पर बताया कि पानी का जांच होने तक लोगों को नदी से दूरी बना कर रखना होगा।अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने बताया कि इसकी जानकारी प्राप्त हुई है। संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है।


