Darbhanga News | सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने जानकारी दी कि श्रृम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 16 दिसम्बर 2024 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD द्वारा आयोजित किया जाएगा।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा —
View this post on Instagram
कार्यक्रम का विवरण:
- तिथि: 16 दिसम्बर 2024 (सोमवार)
- समय: सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक
- स्थान: संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा
- नियोजक: BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD
रिक्त पद और शर्तें:
- पद:
- FOOD AND BEVERAGE SERVICE
- KITCHEN HELPER
- पदों की संख्या: 200
- आवश्यक शैक्षिक योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- सैलरी और सुविधाएं:
- मासिक वेतन: ₹10,000
- मुफ्त आवास और भोजन
- रोजगार स्थान: उत्तर प्रदेश, बंगल, नई दिल्ली और अन्य स्थान
आवेदन प्रक्रिया:
- सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को नियोजनालय में निबंधन करना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर निबंधन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी को अपने साथ बायो डाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो (5), आधार कार्ड, पैन कार्ड, और अन्य प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लानी होगी।
नोट: जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
जन-सम्पर्क उप निदेशक ने सभी इच्छुक एवं वांछित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैम्प में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।