back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

दरभंगा में 4 अगस्त को लगेगा रामनगर आईटीआई में जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी ने बताया है दरभंगा में चार अगस्त को जॉब कैंप लगेगा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आईटीआई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से फिनो पेमेंट्स बैंक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएशन के विभिन्न संकाय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी के लिए 04 अगस्त 2022 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से सेल्स सीआरओ के कुल-30 पद के लिए रिक्ति की सूचना दी गयी है। इसमें विभिन्न संकाय से स्नातक उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में होली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 500 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, DM-SSP का फरमान जारी

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के ग्रेजुएशन के विभिन्न संकाय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिमाह सभी कटौतियाँ सहित 10,000 रुपये से 13,000 रुपए दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के Ncs Portal पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Royal Enfield 350: Meteor 350 या Bullet 350, जानें कौन है आपके लिए बेस्ट!

Royal Enfield 350: Royal Enfield 350: Meteor 350 या Bullet 350, जानें कौन है आपके...

रेलवे का बड़ा ऐलान: Train Ticket Booking के लिए UTS ऐप होगा बंद, अब RailOne पर मिलेगी सारी सुविधा

Train Ticket Booking: भारतीय रेलवे के डिजिटल टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव...

पापमोचनी एकादशी 2026: तिथि, पूजा विधि और व्रत का धार्मिक महत्व

Papmochani Ekadashi: चैत्र मास की कृष्ण पक्ष एकादशी, जिसे पापमोचनी एकादशी के नाम से...

Vishnu Manchu News: दुबई में मिसाइल अटैक देख सहमे साउथ एक्टर विष्णु मांचू, बेटी आयरा ने भी देखा खौफनाक मंजर!

Vishnu Manchu News: दुबई में इस वक्त हालात बेहद तनावपूर्ण हैं, आसमान में उड़ते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें