spot_img

दरभंगा में रोजगार की बल्ले-बल्ले, 07 अक्टूबर को रामनगर ITI में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा आशीष आनन्द द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (Pipal Tree Ventures Pvt.Ltd) की ओर से 07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में बड़ी कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण में Punjab Police का बड़ा Arrest, पंजाब से भागा Darbhanga में धराया

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा ट्रेनी (TRAINEE)/हेल्पर (HELPER), मशीन ऑपरेटर (MACHINE OPERATOR), कटर (CUTTER)/टेलर (TAILOR)/पैकर्स (PACKERS) एण्ड स्टीवर्ड्स (STEWARDS) के लिए कुल 320 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कर का आयोजन किया गया है, जिसमें 05वीं पास से 12वीं पास आई.टी.आई. पास एवं उससे ऊपर (5th to 12th I.T.I Pass and above) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल अभ्यर्थियों को 8,550-14,400 रुपये सहित अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा, फरीदाबाद एवं तामिलनाडू (Nodia, Faridabad & Tamilanadu) में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ज्ञानस्थली हाई स्कूल Benipur में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने मन मोहा

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नए Kia Seltos वेरिएंट्स: धमाकेदार फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ

Kia Seltos: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस...

IPL 2026: Arshdeep Singh ने रचा शर्मनाक इतिहास, फेंका आईपीएल का सबसे लंबा ओवर!

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, हर मैच में नए...

PSL के बाद T20 वर्ल्ड कप में भी फखर जमान पर फिर लगा गंभीर आरोप!

Fakhar Zaman: क्रिकेट की दुनिया में विवादों का साया अक्सर मंडराता रहता है, और...

IPL 2026: गुजरात ने पंजाब के सामने रखा 163 रनों का लक्ष्य, वैशाक ने झटके 3 विकेट

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले के लिए! इंडियन...