spot_img

दरभंगा में 04 मार्च को Ramnagar ITI में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा के रामनगर आईटीआई में चार मार्च को जॉब कैंप लगेगा। यह जानकारी सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने दी है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आईटीआई, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से CHAITANYA INDIA FIN CREDIT Pvt. Ltd. की ओर से 04 मार्च 2023 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल 50 रिक्तियां पर साक्षात्कार के बाद केवल पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि CHAITANYA INDIA FIN CREDIT Pvt. Ltd. की ओर से कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद के लिए 7,100 से 9,700 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य लाभ दिया जाएगा। इसमें 12वीं या अधिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बैंक से लौट रही महिला से लूटे गए 2 लाख कटिहार से बरामद, आरोपी फरार!

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बिहार राज्य में कहीं भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।  इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...