back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में जॉब कार्डधारियों ने मनरेगा एकाउंटेंट को घंटों बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मनेरगा मजदूरों ने बिरौल पीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जॉब कार्ड धारियों ने मनरेगा एकाउंटेंट को घंटों बंधक बनाया।

- Advertisement -

साथ ही, मनरेगा को खत्म करने की मोदी सरकार की साजिश नहीं चलेगी के साथ साथ पीओ की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, जॉबकार्ड धारियों को 200 दिन काम व 600 रुपए मजदूरी देने, जॉबकार्ड धारियों को काम का आवेदन पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लेकर युद्ध स्तर पर
काम देने, मनेरगा में धड़ल्ले जेसीबी से हो रहे काम पर रोक लगाने, जॉबकार्ड धारियों के लम्बित काम के आवेदनों पर काम नहीं देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता  देने आदि मांगों
को लेकर भाकपा (माले), खेग्रामस और मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त बैनर तले सोमवार
को सैकड़ों मजदूरों ने बिरौल मनरेगा पी ओ कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के बिरौल प्रखंड सचिव सह मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव कर रहे थे।
प्रदर्शन कारी मनरेगा भवन में पी ओ के नदारद रहने से आक्रोशित होकर मनरेगा एकाउंटेंट को घंटों बंधक बना लिया। बाद में पी ओ ने आकर प्रदर्शनकारियों से उनके मांग पत्र पर वार्ता करके तत्काल हल करने का आश्वासन दिया।
जितेंद्र सदा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

मनरेगा के तहत मजदूरी को वर्तमान बाजार के मजदूरी दर के आधार पर 600 रुपए और कम से कम 200 दिन काम की गारंटी होना वक्त की मांग हैं,

- Advertisement -

लेकिन मोदी सरकार इससे भाग रही हैं बजट में भी कटौती की हैं। जो किसी कीमत में नहीं चलेगा। मौके पर दर्जनों महिला-पुरुष मजदूर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की शानदार जीत के हीरो David Miller!

## David Miller ने कैसे पलटा मैच का पासा?पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने...

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में बिखेरा जलवा, दिखा मरिलिन मुनरो जैसा दिलकश अंदाज!

Alia Bhatt News: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में...

कनाडा स्टडी परमिट: भारतीय छात्रों के लिए आई बड़ी चुनौती

Canada Study Permit: कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें