मई,14,2024
spot_img

कह रहा दरभंगा, हम उड़ेंगे साथियों बहुत जल्द, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरू के लिए हवाई रूट तय

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू के लिए हवाई रूट निर्धारित

दरभंगा, देशज न्यूज। हम उड़ेंगे साथियों हम परवान चढ़ेंगे साथियों। तय है, बहुत जल्द हम उड़ान भरेंगे। इसके लिए दरभंगा में तैयारी तेजी पर है। हवाई सेवा जल्द शुरू हो इसके लिए विशेष तैयारी अब अंतिम चरण में चल रहा है। रनवे बनाने के कार्यों में तेजी लाने के बीच एक नई शुरूआत गुरुवार को देखने को मिला। नागरिक उड्यन मंत्रालय ने दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरू व मुंबई के लिए हवाई रूट निर्धारित कर दिया। इसके अलावे पटना-अमृतसर के लिए भी रूट निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वायु सेना केंद्र में चहारदीवारी नहीं है। इसका भी निर्माण किया जा रहा है। जून तक संभावित उड़ान भरने की कोशिश के बीच रूट निर्धारित होने के साथ ही रनवे के कार्याे में तेजी लाई जा रही है। नागरिक उड्यन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस कार्य में काफी तेजी आई है।संबंधित विभाग इसकी कवायद तेज कर दी है।

दरभंगा हवाई अड्डा पर रनवे बनाने की जानकारी देते बताया गया, चार लेयर का निर्माण करना है। चार रनवे बनेगा। इसमें दो लेयर का काम हो गया है। दो लेयर के लिए अलकतरा की दो गाड़ी मथुरा से पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News| 10th में दिखा 10 का दम, साधना, नंदनी, रवि, नैनसी, रितु, मुन्ना, तनिष्का, शिवम, रेहान,पुष्कर,आंचल, देवराज, जिशान, अविनाश सर्वश्रेष्ठ

वायु सेना की ओर से चाहरदिवारी निर्माण कार्य प्रगति पर है। चाहरदिवारी नहीं रहने से नील गाय रनवे पर आ जाता था। इसके कारण उड़ान प्रभावित होता। इसके अलावा एक मशीन लगना है। इसकी स्वीकृति भारतीय सेना देगी। उसकी अनुशंसा उड्यन विभाग कर चुका है।  70-70 यात्रियों के लिए दो शेड का निर्माण किया गया है। निश्चित रूप से जून से उड़ान शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।कह रहा दरभंगा, हम उड़ेंगे साथियों बहुत जल्द, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरू के लिए हवाई रूट तय

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें