spot_img

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| कुवैत की आग में Darbhanga का कालू खान…कहां है…लापता! दरभंगावासी मांग रहे सलामती की दुआ…

spot_img
- Advertisement -

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| कुवैत की आग में दरभंगा का कालू खान…कहां है…लापता! दरभंगावासी मांग रहे सलामती की दुआ…| दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग चपेट में आने से करीब 40 भारतीयों की मौत हो चुकी है। वहीं,पचास से अधिक अन्य लोग जख्मी हैं। इस, अल-मंगफ नामक इमारत में भीषण आग लगने की वारदात का असर दरभंगा पर (Kalu Khan of Darbhanga missing after Kuwait fire accident) भी पड़ा है। जहां, दरभंगा के रहने वाले नैनाघाट निवासी कालू खान का कहीं कोई अता-पता नहीं।

- Advertisement -

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| परिजन आग की खबरों के बीच झुलस रहे हैं। अपने लाल कालू की सकुशल वापसी की दुआ मांग रहे हैं

परिजन आग की खबरों के बीच झुलस रहे हैं। अपने लाल कालू की सकुशल वापसी की दुआ मांग रहे हैं। हादसे की खबर के बाद से कालू का परिवार सोया नहीं है। भूख की आहट तक किसी ने नहीं सुनी है। घर में चुल्हे नहीं जले हैं। जहां, सभी परिजन मिलकर कालू की वापसी के लिए सरकार, प्रशासन से विनती मांग रहा है। वहीं, ऊपर वाले से रहम की भीख मांग रहा। वहीं, कालू की सकुशल वापसी की चाहत में दरभंगावासियों की भी दुआ पीड़ित परिवार के साथ है। जहां, सभी उसकी शीघ्र सलामती के साथ वतन वापसी की आस में बैठे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा फैसला: अब भ्रूण हत्या करने वालों की खैर नहीं, अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर निगरानी और कानून हुआ सख्त! अधिवक्ता अमर नाथ झा बने विधि सलाहकार

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| परिजनों ने बताया कि कालू पिछले पांच सालों से कुवैत में काम कर रहा है। उसकी शादी तय हो गई है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि कालू पिछले पांच सालों से कुवैत में काम कर रहा है। उसकी शादी तय हो गई है। वह जल्द घर आने वाला था कि यह मनहूस खबर आ गई है। परिजनों ने बताया कि वह कुवैत में एक मॉल में काम करता था। पिछले कुछ समय पहले ही बीती ग्यारह बजे रात में उन लोगों की कालू से बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह शादी की तैयारी कर रहा है। जल्द दरभंगा लौटने वाला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला SI पर गिरी गाज - सस्पेंड! वायरल ऑडियो की जांच में हुए बड़े खुलासे , SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया निलंबित

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है। कोई संपर्क स्थापित करने की कोशिश भी विफल हो रही। हालांकि, भारत के मंत्री भी वहां मदद को पहुंच गए हैं। दूतावास से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने हर संभव जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन लोगों ने तत्काल पासपोर्ट की कॉपी भेजने को कहा है, जिसे भेज दिया गया है। अधिकारियो ने कहा कि जल्द जानकारी मिलते ही बताएंगें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी ने आसमान में गाड़ा झंडा! भावना कंठ बनीं देश की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| कालू खान की मां मदीना खातून, का चेहरा रो-रोकर बुझ गया है।

इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कालू खान की मां मदीना खातून, का चेहरा रो-रोकर बुझ गया है। उसने बताया कि पांच साल पहले वह कुवैत गया था। मां मदीना खातून ने बताया कि कालू तीन बेटों में सबसे बड़ा था।

DarbhangaNews|Kuwait Fire News| अगले महीनें कालू की शादी तय है….

वह, शादी में अगले महीनें दरभंगा आने वाला था। उसने फोन से बताया था कि शादी की सारी तैयारी के लिए पैसे भेज रहे हैं। पूरी तैयारी कर लेना। घर की जो जरूरतें हैं उसे भी पूरा कर लेना।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police दरभंगा में बड़ा हादसा: BSAP के 37 जवान एक साथ बीमार, DMCH इमरजेंसी में एडमिट |कैंप में मचा हड़कंप!

Bihar Police: दरभंगा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 37 जवान अचानक बीमार पड़ गए। मॉक ड्रिल और खाने के बाद तबीयत बिगड़ी। सभी को DMCH में भर्ती कराया गया है। #BiharPolice,#DarbhangaNews,#BSAP

Bihar Flight Indigo News 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली की चपेट में आई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट! पढ़िए पायलट- सैकड़ों जान और...

Bihar Flight News: बुधवार को पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमानी बिजली गिरी। पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतारा, सभी यात्री सुरक्षि #BiharFlightNews,#IndigoFlight,#SafeLanding

Bihar Amin Strike बिहार में जमीन के काम ठप! 1200 से ज्यादा अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या होगा असर

Bihar Amin Strike: बिहार में जमीन की नापी समेत सभी काम ठप हो गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 1200 से अधिक अमीन अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए #BiharAminStrike,#LandMeasurementBihar,#BiharNews

Hemant Soren Mother : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन! दुमका लोकसभा सीट की वो यादें

Hemant Soren Mother: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद रांची के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे दुमका सहित पूरे राज #HemantSoren,#RupiSoren,#JharkhandNews