spot_img

Darbhanga News|Local| कहीं…बला न बन जाए कमला बलान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Local| कहीं…बला न बन जाए कमला बलान| हालात, नेपाल की बारिश बिगाड़ रहे हैं। हर-हर कर रूक-रूक कर हो रही बारिश, नदियों को उकसा रही। उफनने को बाध्य करती दिख रहीं। जहां, कोशी नदी की जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

- Advertisement -

बिरौल प्रखंड के दो पंचायत किरतपुर और झगरुआ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क झगरुआ रनपरती के समीप लगभग बीस फीट मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी पहले ही बहाने लगा था। दोनों पंचायत के लोगों की सड़क (Kamala Balan should not become a bull in Darbhanga) संपर्क टूटने की कगार पर थी। वहीं, कुशेश्वरस्थान के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।

- Advertisement -

यह वही कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड है। जहां, कभी ईटहर गांव के निकट कमला बलान नदी में मगरमच्छ तैरता दिख रहा। वहीं, कमला बलान व कोसी में उफान से कुशेश्वरस्थान पूर्वी की 45000 आबादी चारों ओर से बाढ़ से कब घिर जाए, कहना समझना मुश्किल।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

याद कीजिए। 21 Oct 2021 का वह दिन। जब, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई थी। यहां से होकर गुजरने वाली कमला-बलान नदी में कोनिया घाट के निकट बड़ा नाव हादसा हो गया था। इस पर सवार पांच लोग लापता हो गए थे। पांच मोटरसाइकिल भी तेज बहाव में लोगों के साथ लापता की सूची में शामिल था।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

फिलहाल नौबत यह है, नेपाल की तराई में हो रही बारिश से कमला बलान नदीी के जलस्तर में काफी इजाफा हो गया है। जो नदी भीषण गर्मी में सूख चुकी थी, लबालब हो चुकी हैं। अंतिम जानकारी तक नदी 51.22 सेंटीमीटर पर पहुंच चुकी है। यह लोगों की हकलानी का सबब है। कारण, इसकी उछाल खतरे के निशान के पार है। वैसे, सैलाब अभी दूर है। ऐसी नौबत दिख नहीं रही। लेकिन, नेपाल में हो रही बारिश से जलस्तर में लगातार हलचल है। यहां की नदियां जयनगर पर भी निर्भर है। वहीं जलस्तर घटेगा यहां भी राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वहीं, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कोसी नदी के जलस्तर में अचानक से बड़ी हलचल है। जलस्तर में उछाल है। कमला बलान नदी का पानी गर्भ से निकलकर फ्व्वारे मार रहा है। खेतों में घुस गया है। चौकिया, इटहर पोखर, लक्ष्मीनिया, बलथरवा गांव का संपर्क भंग हो चुका है। नाव ही यहां के लोगों का सहारा बचा है। उजुआ सिमरटोका के कुंजभवन गांव, जिमराहा उसरी का लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। नाव की उपलब्धता प्रशासन ऑन डिमांड देने की बात कह रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch