spot_img

कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश में कांट-छांट बर्दाश्त नहीं करेंगे दरभंगा डाक कर्मी, हड़ताल

spot_img
- Advertisement -

कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश में कांट-छांट बर्दाश्त नहीं करेंगे दरभंगा डाक कर्मी, हड़ताल
नासिर हुसैन, देशज टाइम्स। दरभंगा प्रधान डाकघर के प्रांगण में केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर 29 सूत्री मांगों के लेकर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का नेतृत्व संयुक्त रूप से प्रमंडलीय मंत्री राजकिशोर सहनी, प्रमंडलीय मंत्री राजू झा उगना, प्रमंडलीय मंत्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। केंद्र सरकार के कर्मचारी नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

- Advertisement -

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल के प्रमंडलीय मंत्री राजकिशोर सहनी ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से गठित कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश को पूर्णत लागू न कर काट छांट कर लागू किए जाने से देश भर के ग्रामीण डाक सेवक ने अपनी 10 सूत्री मांगों के लेकर बराबर आंदोलन करते आ रहे हैं। साथ ही साथ सहनी ने कहा, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के अधीनस्थ 47 उप डाकघर व 326 शाखा डाकघर का ताला नहीं खुला पूर्णतः कार्य बाधित रहा।

- Advertisement -

कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश में कांट-छांट बर्दाश्त नहीं करेंगे दरभंगा डाक कर्मी, हड़ताल
मुख्य मांगें
1. जीडीएस कर्मचारी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो
2. समयबद्ध पदोन्नति दो कमलेश चंद्र कमेटी ने जो सिफारिश दी की तीन पदोन्नति दी जानी चाहिए और ग्रेच्युटी को 500000 करो
3. समूह बीमा की राशि को 500000 तक बढ़ाया जाए
4. 180 दिन तक की छुट्टियां जमा करने की अनुमति दी जाए
5.सिंगल हैंड बीपीएम को संयुक्त ड्यूटी भत्ता दिया जाए
6. जीडीएस कर्मचारी को स्वास्थ्य सुविधा दी जाए
7. स्थनतरण नियमों में बदलाव किया जाए
8. इंसेंटिव ऑन रेडियम योजना को समाप्त किया जाए
9. सेवानिवृत्त के दिन ही सेवानिवृत्त के सभी लाभ मिलना चाहिए
10. विभिन्न बिजनेस कार्यों में और संगत लक्ष्य निर्धारित करने पर रोक लगे तथा जीडीएस को परेशान करना बंद किया जाए

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में BJP Training Camp भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को मिले संगठन के गुर

मौके पर अध्यक्ष श्याम नंदन उपाध्याय,उपाध्यक्ष सुनील कुमार,विनय कुमार झा कुमर यादव, अमरेश कुमार सिंह,सहायक प्रमंडलीय मंत्री, मिथिलेश यादव,अगम प्रसाद ,विनोद कुमार सिंह,मन्नू प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,सहायक कोषाध्यक्ष कुमार आशुतोष,संगठन मंत्री
पूजा कुमारी दीपेश कुमार झा जितेंद्र कुमार सिंह , उमेश मंडल,मोहन झा, सरोज कुमार यादव,मो आसफी, मदन प्रसाद, दिनेश कुमार, अशोक कुमार किशोर कुमार चौधरी, सोहेल अख्तर मौजूद थे।

कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश में कांट-छांट बर्दाश्त नहीं करेंगे दरभंगा डाक कर्मी, हड़ताल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...