

कुशेश्वरस्थान। अंचल क्षेत्र के सूघराईन गांव निवासी जापान मुखिया के आठ वर्षीय पुत्र कमलेश मुखिया की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कमलेश अपने सहपाठियों के साथ गांव के बगल में ही बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान अधिक गहरे पानी में चला गया। कमलेश को डूबते देख सहपाठियों ने जोर जोर से चिल्लाया लेकिन जब तक ग्रामीण पहुचते एवं पानी से बच्चे को निकालते तब तक काफी देर हो चुकी थी। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
कमलेश की माता सुनीता देवी रो-रोकर चित्कआर मारती है और-बेहोश हो जा रही है। बच्चे की मौत से गांव में गम का माहौल है। कमलेश तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। इस बाबत तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। बता दें कि अब तक प्रखंड में बाढ़ से डूबने की यह पांचवीं घटना है।


