spot_img

Darbhanga की कमतौल पुलिस ने 3 हमलावर समेत 20.400 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी को दबोचा

spot_img
- Advertisement -
कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल पुलिस ने जानलेवा करने में तीन आरोपी समेत 20.400 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बेंता ओपी के फर्द बयान पर क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी स्व. भजन साह की पत्नी प्रमिला देवी (60) देवी ने इसी गांव के योगेंद्र साह, अमरजीत साह, अमरदीप साह, अजीत साह सहित नौ नामजदों पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -

एफआईआर में कहा है कि इन नामजदों नेर बुरी तरह जख्मी कर, दुर्व्यवहार करते हुए एवम् लूटपाट की है। इसी आरोप के तहत एक प्राथमिकी कमतौल थाना में दर्ज कराई है।

घटना 30 मई की रात 10 बजे की बतलाते हुए बयान दिया है कि वादिनि घटना की रात अपनी दुकान बंद कर घर पहुंची ही थी नामजदों ने लाठी, डंडा, लोहे का रॉड आदि से हमला कर अधमरा कर दिया।
घटना के वक्त वादिनि की पतोहु बचाने पहुंची थी उसके साथ भी नामजदों ने दुर्व्यवहार करते बुरी तरह मारा पीटा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

घटना की गंभीरता को देख इस कांड की अनुसंधानक बनी प्रअनि रजनी कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  कुल नौ नामजदों में योगेंद्र साह,अमरजीत साह एवम् अमरदीप साह को

गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है एवम् शेष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
 20.400 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
वहीं, कमतौल पुलिस ने मद्य निषेध आसूचना केंद्र पटना से मिली सूचना के तहत कमतौल थाना के प्रअनि मुकेश कुमार एवम् पुलिस जवानों ने बीते शनिवार की संध्या क्षेत्र के कमतौल
निवासी गौरी ठाकुर के पुत्र अमित ठाकुर को 20.400 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि जब्त शराब में इंपीरियल ब्लू रिजर्व 180 एम एल का 20 बोतल, ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एम एल का 60 बोतल एवम् मैक डॉवेल नं. 1 व्हिस्की 750 एमएल का 6 बोतल शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...