spot_img

Darbhanga News: कमतौल में मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा- पीएम मोदी की अगुवाई में देश बन रहा आत्मनिर्भर, विकास की राह पर हैं युवा

spot_img
- Advertisement -

मतौल के प्लस टू जेएम उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम में मंच से मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। देश के युवा वर्ग विकास की राह पर हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के कुशल युवा कौशल भारत योजना के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि युवा संवाद से हुई युवाओं के मन की बातों को जाना जा सकता है।

- Advertisement -

कहा कि आत्मनिर्भर भारत मिशन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे भारत में कार्यक्रम कर रहा है। आज का कार्यक्रम जाले विधानसभा क्षेत्र के माता अहिल्या की पावन भूमि से शुरू हुआ है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के युवा हमेशा से कौशल युक्त रहे हैं। हर क्षेत्र में अपनी विधा से प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर के सोंच को साकार करने में बिहार की युवा सफल होंगे।

उन्होंने कहा, युवा मोर्चा बिहार के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। युवा खुद को स्वाबलंबी बनाएं तथा रोजगार देने वाला ही नहीं, लेने वाला भी बनें। इन्हीं सोंच के साथ बिहार में युवा मोर्चा काम कर रही है।

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा

Darbhanga News: कमतौल में मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा- पीएम मोदी की अगुवाई में देश बन रहा आत्मनिर्भर, विकास की राह पर हैं युवा

वहीं, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बनाना है। यह देश तबतक आत्मनिर्भर नहीं बन सकता, जब तक बिहार आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है।

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा

वहीं देश के पूर्व निशानेबाज व जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने वहां मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा की आवाज भारतीय जनता पार्टी सरकार तक पहुंच जाएगी तथा आपके सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास करने का भी कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर जिंदगी में सफलता को पाना है, तो संघर्ष करना जरूरी है। संघर्ष करके ही सफलता को पाया जा सकता है। युवा संवाद को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा युवा के साथ जुड़ा हुआ है।Darbhanga News: कमतौल में मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा- पीएम मोदी की अगुवाई में देश बन रहा आत्मनिर्भर, विकास की राह पर हैं युवा

भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि आज जाले की धरती पर आज आत्मनिर्भर भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा से युवाओं के साथ रहा है तथा जाले की धरती से मंत्री जीवेश कुमार को जिता कर एक अच्छा काम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने कहा कि मां अहिल्या की धरती से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से युवाओं के साथ है तथा युवाओं के रोजगार संबंधी सभी कार्यों को आगे जरूर बढ़ाएंगे।Darbhanga News: कमतौल में मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा- पीएम मोदी की अगुवाई में देश बन रहा आत्मनिर्भर, विकास की राह पर हैं युवा

मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से छात्र छात्रा अपने काफी प्रश्न लेकर आए थे, जिसमें से कुछ प्रश्नों का समुचित उत्तर मिला। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सभी को पाग-चादर से सम्मानित किया गया। Darbhanga News: कमतौल में मंत्री जीवेश कुमार, नितिन नवीन और विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा- पीएम मोदी की अगुवाई में देश बन रहा आत्मनिर्भर, विकास की राह पर हैं युवाइससे पूर्व पथ निर्माण मंत्री का स्वागत मंत्री जिवेश मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दरभंगा सीमा तारा टोल NH 57 पर गर्म जोशी से किया। इस दौरान जमुई कीभाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष भोला राय ने किया।

बालेंदु झा के संचालन व दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के अंजनी निसाद,धर्मशीला गुप्ता, वीणा मिश्रा, रघुनन्दन ठाकुर सहित दर्जनों नेता के अलावे भारी संख्या में छात्र छात्राओं सहित क्षेत्र से काफी लोग जुटे थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...