spot_img

मिथिला संस्कृति की धरोहर ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान में माता अहिल्या की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स। क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान में शनिवार को ग्रामवासियों की ओर से सुख, समृद्धि व शांति की कामना के साथ हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत वैदिक रीति रिवाज से कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए माता अहिल्या की पूजा-अर्चना की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस अवसर पर अहिल्या गहवर में बजरंगी के ध्वजारोहण के साथ ही अहिल्या माता को देसी घी के बने लड्डू व गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाया गया। इस दौरान होम-हवन के पवित्र धुएं व वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय रंग में डूबा नजर आया।

- Advertisement -

पूजा के उपरांत कुमारी कन्याओं, बटुक व ब्राह्मणों को खीर का भोजन कराकर ब्राह्मणों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वचन भी प्राप्त किया। फिर संपूर्ण ग्रामवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

अहिल्या पूजन के यजमान बने ब्रह्मानंद ठाकुर व आयोजकों ने देशज टाइम्स को बताया कि यह पूजा पर्व मिथिला संस्कृति की धरोहर है। माता अहिल्या की पूजा-अर्चना से इस लोक ही नहीं, बल्कि परलोक में भी सुख शांति मिलती है। इस पूजा से क्षेत्र में सर्वत्र खुशहाली आती है।

यह पूजा प्रत्येक वर्ष सावन माह के नागपंचमी पूजा के बाद प्रथम शनिवार या मंगलवार को (श्रावणी पूर्णिमा से पूर्व) परम्परा के तहत आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस पूजा के आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का आस्थापूर्ण सहयोग मिलता है।

सहयोगियों में उमाशंकर ठाकुर, सुशील कुमार ठाकुर, सुजीत ठाकुर, बृजनंदन ठाकुर, अशोक ठाकुर, अनिल कुमार, अमरनाथ ठाकुर आदि ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...