back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कमतौल Ram Autar Gautam Sanskrit College के दिन बहुरेंगे, नगर पंचायत कराएगा सड़क, लाइट और शौचालय की व्यवस्था

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। ऐतिहासिक, पौराणिक एवम् धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान स्थित राम औतार गौतम संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में रविवार को कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद  रंजीत कुमार प्रसाद का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज और भाजपा आईटी सेल के डॉ. मनोरंजन शर्मा भी महाविद्यालय में उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण पाठ एवं सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया।

- Advertisement -

महाविद्यालय के शिक्षकों ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत, पाग चादर एवं फूल की माला से किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विकास और संस्कृत शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। वहीं, आगत अतिथियों से महाविद्यालय विकास के लिए आगे आने का आग्रह निवेदन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Bihar Board Inter Exam में भविष्य की इबादत...बेनीपुर में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, 1439 में से 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें पूरी रिपोर्ट

डॉ.निर्भय शंकर भारद्वाज ने रंजीत कुमार प्रसाद का परिचय कराते हुए महाविद्यालय के मूलभूत समस्याओं सहित भवन, प्रकाश एवं छात्रों की समस्या से अवगत कराया। वहीं, आग्रह किया कि इन समस्याओं को दूर करने में नगर पंचायत की ओर से सहयोग किया जाए।

- Advertisement -

मुख्य पार्षद श्री प्रसाद ने महाविद्यालय के विकास को आगे बढ़ाना, अपना कर्तव्य बताते हुए आश्वास किया कि शीघ्र महाविद्यालय में सड़क, लाइट एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं, आगे अन्य कार्यों में भी सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बिकाऊ झा ने की। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार झा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. अभय शंकर ने मंच संचालन किया। डॉ. नवीन प्रकाश सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद, डॉ. जयप्रभा कुमारी, डॉ. इंद्रेश कुमार झा, विक्रम कुमार (वार्ड पार्षद), डॉ. मनोरंजन शर्मा, अविनाश कुमार, मगन ठाकुर, फेकू ठाकुर, भगवान जी झा, दीपक कुमार, मनीष कुमार, अर्जुन कुमार आदि छात्र उपस्थित थेl

यह भी पढ़ें:  बिरौल में भीषण Bihar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही मौत, गांव में पसरा मातम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahashivratri 2026: शिव मंदिर से लाएं ये वस्तुएं, बरसेगी कृपा

Mahashivratri: हर वर्ष आने वाली महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष...

भारत में रोल्स-रॉयस की बढ़ी हलचल, PM मोदी से मिले CEO: जानें क्या है योजना

Rolls-Royce: क्या आप भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और शानदार कार के मालिक बनने...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें