spot_img

Karate Association of Darbhanga में ट्रायल, 100+ खिलाड़ियों का दिखा दम, अब पटना में 12-13 अप्रैल को दिखेगा पंच

spot_img
- Advertisement -

Karate Association of Darbhanga में ट्रायल, 100+ खिलाड़ियों का दिखा दम, अब पटना में 12-13 अप्रैल को दिखेगा पंच @दरभंगा | कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा (Karate Association of Darbhanga) के तत्वावधान में दरभंगा जिला कराटे टीम चयन ट्रायल का आयोजन कराटे स्कूल दरभंगा के प्रांगण में हुआ।

- Advertisement -

इस ट्रायल में स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार (SKAB) के सहयोग से बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए दरभंगा (Darbhanga) जिले के 100 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन 

ट्रायल में सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्ग में अपनी प्रस्तुतियां दीं। चयनित खिलाड़ियों को 12 और 13 अप्रैल 2025 को पटना स्थित खेल भवन, राजेंद्र नगर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विश्व कराटे महासंघ (WKF) और एशियाई कराटे महासंघ (AKF) से संबद्धता प्राप्त कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (KIO) के तत्वावधान में 12 से 15 जून 2025 को देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

Darbhanga में Karate Trial सफल, डॉ. निर्भयशंकर भारद्वाज, राजीव रंजन और मुकेश मिश्रा की अहम भूमिका

इस ट्रायल का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भयशंकर भारद्वाज, अध्यक्ष राजीव रंजन, और स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त-सचिव सह बिहार टीम के वरिष्ठ कराटे कोच मुकेश मिश्रा की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

इस आयोजन से दरभंगा जिले के खिलाड़ियों में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है, और वे राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics बेऊर जेल में चना रहेगा, आना-जाना लगा रहेगा: नीरज कुमार के इस बयान से अनंत सिंह को लगा तगड़ा झटका!

Bihar Politics: पटना स्नातक सीट के चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। नीरज कुमार ने अनंत सिंह के 'जमानत #BiharPolitics,#PatnaElection,#JDU

बुलडोजर से फूल बरसाकर अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा! बिहार में गरमाई सियासत -हाथी और DJ – निकला पर्चा

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने JDU प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज के अनुज कुमार सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान बुलडोजर से फूलों की बारिश और हाथी-डीज #AnantSingh,#BiharPolitics,#Mokama

मैथिली ठाकुर के नाम पर करोड़ों की ठगी! 2 साल बाद जागरण से दबोचा गया शातिर | पढ़िए -मास्टरमाइंड कैसे आया पुलिस की गिरफ्त...

Maithili Thakur Fraud: बेगूसराय में गायिका मैथिली ठाकुर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार। मधेपुरा के जागरण कार्यक्रम से दबोचा गया संतोष कुमार, जिस #MaithiliThakurFraud,#BegusaraiCrime,#BiharPolice

Mithila Culture Booms In Darbhanga |दीपों से जगमगाते 11 छिद्र वाले घड़े, लोकधुनें और थिरकती युवतियां !- यही तो है मिथिला की अपनी पहचान...

Mithila Culture: जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में नवरात्र के दौरान झिझिया नृत्य से मिथिला की लोक-संस्कृति जीवंत हो उठी है. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से 1993 से यहां मां दुर्गा #MithilaCulture,#JhijhiyaDance,#BiharNavratri