back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

…और जब Darbhanga के Keoti पहुंची सदर SDO Chandrima Attri

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। (Sadar SDO Chandrima Attri reached Keoti of Darbhanga.) सहायक निदेशक ( सांख्यिकी) शंभु प्रसाद यादव व अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चंद्रिमा अत्री ने मंगलवार को प्रखंड की ननौरा पंचायत अंतर्गत दुधिया गांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया और धान की फसल का क्रॉप कटिंग कराकर फसल के उत्पादकता का आंकड़ा संग्रहित किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अधिकारी द्वय की देखरेख में गांव के ही किसान शिवशंकर यादव व सुभाष चंद्र यादव और यमुना यादव के चयनित (खेसरा नंबर 932 ) खेत में तैयार धान की फसल की 10 x 5 मीटर में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई।

- Advertisement -

 

क्रॉप कटिंग के बाद दौनी के करने पर फसल का वजन कराया गया। धान की उपज दर 6655 किलो अर्थात तीन मन प्रति कट्ठा लगभग आकलन किया गया जो कुल मिलाकर फसल उपज दर अच्छी है।

 

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग में प्राप्त हुए उपज दर आकलन के आधार पर ही फसल सहायता बीमा योजना का निर्धारण किया जाता है।

 

बताया कि धान फसल की कटाई का मुख्य उदेश्य वर्ष 2023-24 में धान की औसत उपज का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।

 

मौके पर कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार झा, प्रयोगकर्ता किसान सलाहकार शैलेन्द्र कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार व दिनेश कुमार आदि के अलावा संबंधित खेतों के किसान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें