spot_img

Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

spot_img
- Advertisement -

Jale News|Darbhanga News| शुक्रवार को शंकर चौक पर बड़ा हादसा हो गया। यहां चौक के पश्चिमी हिस्से में स्थित बिजली पोल के जंक्शन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते शंकर चौक पर स्थित पोल आग का शोला बन गया। इस कदर तेजी से भीषण आग फैली। ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग भी फ्यूज हो गया। वहीं, जाले नगर परिषद के घरों की रौशनी ठप हो गई है।

- Advertisement -

Jale News| Darbhanga News| भीषण आग के बाद, बिजली विभाग पर फूट रहा लोगों का आक्रोश

खैर, आग को बिजली विभाग ने शटडाउन कर बुझाया, लेकिन फिलहाल, आशंका यही है,इस आग से जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी रातभर खाक ही रहेगी। जहां, भीषण और उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों का होना फिलहाल तय लग रहा है। वैसे, जाले के व्यस्ततम स्थल शंकर चौक पर केवल में आग कैसे लगी, बिजली आपूर्ति जो ठप पड़ी है उसे सुचारू करने में विभाग जुटा है, लेकिन कार्य सुस्त है। वहीं, हालात से लोग डरे यही आशंकित हैं कि आज रात बिना पंखे और बिजली की ही कटेगी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Jale News| Darbhanga News| शाम साढ़े छह बजे शंकर चौक के पश्चिमी बिजली पोल पर लगे जंक्शन में लगी आग

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग अपनी लापरवाही व अकर्मण्यता से लोगों को कैसे हलकान और परेशान करता है, इसकी बानगी आज शुक्रवार को तब दिखी जब नगर परिषद क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता परेशानी में विभाग को कोसते नजर आए। वजह बनी शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे शंकर चौक के पश्चिमी उमा चौधरी की दुकान के निकट बिजली पोल पर लगे बिजली जंक्शन में लगी आग।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Benipur Siyar Attack सियार का खौफ: दर्जनों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन नहीं! पीड़ित ' मारा - मारा '

Jale News| Darbhanga News| यह आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते फैल गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते फैल गई। आग ने पश्चिमी केवल को अपनी लपेटे में ले लिया। जहां, आग लगने की वजह से विद्युत केवल धू-धू कर जल उठा। आग की लौ के बीच केवल का जला प्लास्टिक धीरे-धीरे नीचे गिरकर चारों ओर फैलकर हालात को और भयावह बना दिया।

Jale News| Darbhanga News|लोगों की भीड़ अफरा तफरी में बदल गई

चौक पर मौजूद लोगों ने आग की भयानकता को देखते ही वहां से भागने लगे। इससे लोगों की भीड़ अफरा तफरी में बदल गई। हालांकि, तत्काल वहां के दुकानदारों ने बिजली विभाग को सूचना दी।

Jale News| Darbhanga News| विभागीय कर्मी देख रहे थे अगल-बगल, दिमाग हो गया था फ्यूज, करें तो क्या

लेकिन, मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मी भी आग के आगे बेबस ही नजर आए। उन्हें यह पता ही नहीं चल रहा था कि आखिर आग पर काबू पाएं कैसे। बाद में इतनी ऊंची लगी आग की लपटों पर काबू पाने का कोई उपाय नहीं सुझा। हद यह है कि  विभाग के पास अग्नि शमन गैस भी उपलबध नहीं है। लिहाजा, जेई ने तत्काल शटडाउन लेकर आग को फैलने से रोका। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud जाले में जमीन का 'महा-घोटाला'! एक ही प्लॉट की कई बार रजिस्ट्री, 10 पर FIR

Jale News| Darbhanga News| इस भीषण आग के बाद लगता नहीं है कि रात भर बिजली आएगी

अब, इस भीषण आग के बाद लगता नहीं है कि रात भर बिजली आएगी। सो, विद्युत कनेक्शन की लचर व्यवस्था के आगे भेंट चढ़ी आग के बाद रात भर गर्मी में पंखा झेलने को विवश लोगों में उबाल है।खबर लिखे जाने तक आग जल रही है। बुझाने को कोई कारगर कदम दिख नहीं रहे हैं। कहीं कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के CM सम्राट चौधरी पर POCSO एक्ट में FIR की मांग, थाने में धरना पर बैठी मीसा भारती; जमुई पीड़िता का मामला

Bihar CM POCSO: आरजेडी नेता मीसा भारती ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पटना सचिवालय थाने में धरना दिया। उन्होंने जमुई पीड़ि #BiharPolitics,#MisaBharti,#SamratChoudhary

Darbhanga Land Fraud जाले में जमीन का ‘महा-घोटाला’! एक ही प्लॉट की कई बार रजिस्ट्री, 10 पर FIR

Jale Land Fraud: बिहार के जाले में एक ही जमीन की कई बार फर्जी रजिस्ट्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #JaleNews,#BiharLandFraud,#FakeRegistry

Darbhanga News नेपाल और गंडक क्या दरभंगा – मधुबनी – समस्तीपुर समेत 17 जिलों में मचाएगी तबाही – हाई अलर्ट! जानिए – तैयारी और...

Bihar Flood Alert: नेपाल के तराई और गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका के बाद बिहार में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। संभावित जलजमाव और बाढ़ की स्थिति से निपट #BiharFloodAlert,#NepalRain,#DisasterPreparedness

बिहार में अब नया DGP! विनय कुमार को मिला बड़ा पद, क्या पुलिस के मुखिया बदलेंगे?

Bihar DGP: बिहार पुलिस के मुखिया विनय कुमार को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी मिलेगी। इस बड़े बदलाव के बाद राज्य को जल्द ही नया नियमित पुलिस महानिदेशक मिलने वाला है। #BiharDGP,#VinayKumar,#BiharPolice