spot_img

Darbhanga के केवटी पिंडारुच बलुआहा बालिका-बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में Darbhanga बना विजेता

समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी सहित विभिन्न जिलों से कुल 14 टीमों को हराकर अपना दरभंगा बना शहंशाह

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर प्रखंड के श्री-श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पिंडारूच बलुआहा के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर स्थित स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय रात्रिकालीन बालिका एवं बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल मैंच में अंतिम रात दोनों वर्ग में दरभंगा का दबदबा रहा।

- Advertisement -

देर रात तक चले इस फाइनल मैंच में बालिका वर्ग में दरभंगा कबड्डी क्लब की टीम ने दरियापुर कबड्डी क्लब की टीम को 17 अंकों के भारी अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर बालक वर्ग में दरभंगा पेंथरस कबड्डी कल्ब की टीम ने मुजफ्फरपुर कबड्डी कल्ब की टीम को काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा-सीतामढ़ी के मुरैठा हॉल्ट पर सनसनी! खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, पहचान बनी पहेली

फाइनल मैंच के बाद हुए पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पंच सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सह जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र अधिवक्ता, मुखिया गोपाल कुमार झा, सरपंच कन्हैया कुमार चौधरी, पंसस सीता कान्त झा, पूर्व पंसस नवजीत कुमार चौधरी लल्ला व प्रवीण कुमार मिश्र, पूजा समिति के अध्यक्ष भगवान कुमार चौधरी, सचिव रामानंद चौधरी सहित अन्य कई मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! महिला के सिर पर ईंट मारी, खून से लथपथ सड़क पर मिली, जिंदगी-मौत से जूझ रही

दो दिनों तक चले इस राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने में रौशन कुमार चौधरी, रौशन कुमार झा, सागर कुमार चौधरी, नरोत्तम पाठक, प्रिया कुमारी व पायल कुमारी आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाया। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी सहित विभिन्न जिलों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा से पटना जा रही BUS में भरी थी नशे की थैली ! चलती बस से 26 kg गांजा जब्त, अंतर जिला गिरोह की महिला तस्कर भी दबोची | सिमरी SHO अरविंद कुमार की बड़ी कार्रवाई | पढ़िए - वैशाली, समस्तीपुर और गिराेह की क्लू!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खौफनाक वारदात! महिला के सिर पर ईंट मारी, खून से लथपथ सड़क पर मिली, जिंदगी-मौत से जूझ रही

Darbhanga Crime News: दरभंगा में महिला पर ईंट से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह खून से लथपथ और अचेत मिली। DMCH में उसकी हालत नाजुक है। पुलिस हमलावर और वजह तलाश रही है, मौके पर बिखरे रुपय #DarbhangaCrime,#BiharNews,#WomanSafety

बड़ी खबर! बिहार STET एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar STET Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक CBT मोड में होगी। अभ्यर्थी stetregistration.cbr #BiharSTET,#AdmitCard,#BiharNews

अनंत सिंह के रोड शो में JCB से फूल बरसाना पड़ा भारी! अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह के रोड शो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनंत सिंह, विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह और आयोजक कर्मवीर सिंह के खिलाफ तीन FIR दर्ज हु #BiharAnantSingh,#MokamaNews,#MLCElection

मामा निकला शैतान! 40 दिन के भांजे का 1.80 लाख में किया सौदा, खगड़िया पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू

Khagaria Child Kidnapping: खगड़िया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मामा ने अपने 40 दिन के भांजे को 1.80 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। पुलिस ने 12 घंटे में बच्चे #KhagariaCrime,#BiharPolice,#ChildKidnapping