spot_img

Darbhanga News: गूंजी कोयलास्थान में ‘भागवत कथा’ की अमृतवाणी, 121 कन्याओं की कलश यात्रा से आगाज,आचार्य दीपक झा ने भक्ति में डुबोया

spot_img
- Advertisement -

Bhagwat Katha: आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर बिहार का कोयलास्थान गांव इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा है। दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत कोयलास्थान पंचायत के वेहटवारा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

- Advertisement -

भव्य कलश शोभा यात्रा से हुआ शुभारंभ

यह धार्मिक आयोजन कोयलास्थान से हवाई अड्डा के पास स्थित राम जानकी मंदिर पोखर तक निकाला गया। भक्तिपूर्ण माहौल में गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश शोभा यात्रा में 121 कन्याओं ने अपने माथे पर मंगल कलश लिए हुए गांव का परिक्रमा किया। राम जानकी मंदिर पोखर पर वरुण देवता का विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया और फिर उन्हें लेकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच कलश स्थापना के बाद पूजन-आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव नवीन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष बैजनाथ साहु, मुख्य संरक्षक सुन्देशवर यादव, मुखिया संजू देवी तथा प्रतिनिधि विक्रांत प्रताप साहु आदि का सराहनीय सहयोग रहा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Drunk Youth Arrested पोस्तापुर में नशेड़ी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट में हुआ पेश

भागवत कथा: आचार्य दीपक झा ने बताए श्रवण के महत्व

शाम के सत्र में मिथिला धाम से पधारे कथावाचक आचार्य दीपक झा ने पवित्र श्री मद् भागवत कथा के महत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पावन कथा का श्रवण करने मात्र से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उनके प्रवचन के दौरान भक्ति गीतों की ऐसी रसधारा प्रवाहित हुई कि श्रोतागण उसमें रसविभोर होकर झूम उठे। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संचार कर रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...