spot_img

Darbhanga News: टेंपो लूट अजीबोगरीब, चलती टेंपो से फेंका, 70 हजार की छिनतई, क्या है सच, पढ़िए -महिला, बयान और बनाबटी बू!

spot_img
- Advertisement -

टेंपो लूट: दरभंगा केवटी से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने 70 हजार रुपये की छिनतई का दावा किया था। लेकिन पुलिस की पूछताछ में उनका बयान ऐसा पलटा कि अब पूरा मामला ही संदिग्ध लगने लगा है।

- Advertisement -

चलती टेंपो से फेंका, 70 हजार की छिनतई का दावा

केवटी थाना क्षेत्र के चकभवानी कोनहा निवासी मुक्ता देवी ने आरोप लगाया कि बुधवार देर शाम वह अपने मायके से सूद पर लिए गए 70 हजार रुपये लौटाने जा रही थीं। केवटी अस्पताल के पास उन्होंने एक टेंपो लिया, जिसमें पहले से तीन युवक बैठे थे। रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही चौक के पास उन युवकों ने उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चलती टेंपो से नीचे फेंक दिया और 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सड़क पर गिरने से मुक्ता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

- Advertisement -

बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें सीएचसी केवटी रनवे पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना दिनदहाड़े होने के बावजूद बाद में पुलिस के लिए एक पेचीदा मामला बन गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: बघौल गांव में खूनी मारपीट, दोनों ओर से FIR, पुलिस जांच शुरू

टेंपो लूट की पुलिस जांच ने खोली पोल

रैयाम थानाध्यक्ष रोशन कुमार 2 ने बताया कि सूचना मिलने पर पीड़ित महिला को आवेदन देने के लिए बुलाया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान महिला ने अपने बयानों में बार-बार बदलाव किए और अंततः लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि गहन पुलिस जांच के बाद यह घटना बनाबटी प्रतीत हो रही है। इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस का मानना है कि यह टेंपो लूट का मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत हो सकता है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की तह तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road News: जाले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार! 12 जून को मंत्री शैलेंद्र करेंगे दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र 12 जून को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इससे स्थानीय लो#DarbhangaNews,#BiharRoads,#JaleDevelopment

Hajipur EOU Raid News: प्यून से अकाउंटेंट, फिर करोड़ों का बंगला: EOU के मनीष कुमार के दो ठिकानों पर RAID, हैरान कर देगी संपत्ति

हाजीपुर में EOU ने नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के ठिकानों पर छापा मारा। करीब 2 करोड़ से अधिक के आलीशान बंगले, थार गाड़ी, जेवरात और नकदी सहित आय से 208% अध#HajipurNews,#EOURaid,#CorruptionNews

Araria Border News: खुली INDO -Nepal Border पर हड़कंप! SSB और APF की संयुक्त गश्त ने बढ़ाई चौकसी

अररिया बॉर्डर पर एसएसबी और नेपाली एपीएफ ने संयुक्त गश्त की, जिसका उद्देश्य खुली सीमा पर सुरक्षा बढ़ाना और घुसपैठ-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।#ArariaNews,#IndiaNepalBorder,#SSBNepalAPF

Muzaffarpur Rail News: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन की तैयारी! क्या खत्म होगा ट्रेनों का इंतजार? जानिए खास बात

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का सर्वे तेज हो गया है। यह व्यस्त मार्ग पर बढ़ती भीड़ कम कर यात्रियों और माल ढुलाई को सुगम बनाएगा।#MuzaffarpurRail,#BiharNews,#RailwayExpansion