spot_img

Darbhanga का अचल, Delhi में किया Bihar को गौरवान्वित, बना Regional SIP Evacuees का Supper Star

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। संघर्ष जितना कठिन होता है, जीत उतनी ही शानदार होती है। इस कथन को सक्षरशः सत्य सिद्ध किया (Kevti’s Achal won the title of Supper Star in Delhi) है अचल।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

प्रखंड की बरिऔल गांव का बेटा अचल कुमार झा ने दिल्ली में केवटी ही नहीं, दरभंगा ही नहीं, पूरे मिथिलांचल समेत बिहार का नाम रौशन किया है। जहां, दस दिसंबर को आयोजित 18 वां रीजनल एसआईपी एवेकस कंपिटशन प्रतियोगिता में ” सुपर स्टार ” के रूप में चयनित होकर अचल ने हमें गर्व से गौरवान्वित होने का मौका दिया है।

- Advertisement -

आज, अचल के इस शानदार सुपर स्टार के तगमे से अपने परिवार के साथ-साथ गांव और जिला का नाम देश स्तर पर रौशन हुआ है। अचल की इस उपलब्धि पर उसके घर में खुशी का माहौल है। मूल रूप से बरिऔल गांव निवासी डा. सुशांत कुमार झा व डा. पिंकी झा के पुत्र अचल डीएवी, द्वारका दिल्ली के कक्षा पांच का छात्र है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| दरभंगा में पुलिस का कहर! अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया खूंखार बदमाश, अब खैर नहीं

अचल के पिता मल्टीनेशनल कंपनी कोंगनीजेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मां एक कुशल गृहिणी है। अचल ने इस उपलब्धि के लिए अपने चाचा बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा के अलावे मम्मी-पापा के आशीर्वाद से कामयाबी हासिल का श्रेय दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में देश के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य कई राज्यों के एक हजार से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें अचल ने लेवल चार में एवेकस के माध्यम से तीन मिनट में 87 प्रश्नों को सही-सही हल कर यह उपलब्धि को उन्होंने हासिल किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News गैस सिलेंडर फटने से सब खत्म! कुशेश्वरस्थान के इस चौक पर दुकान-घर जलकर राख, अब क्या होगा?

अचल की इस उपलब्धि पर मधुबनी के सांसद डा. अशोक कुमार यादव, विधायक डा. मुरारी मोहन झा व समाज सेवक विक्रम मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए उसे उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: ‘कहां जा रहे हो?’ पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 'कहां जा रहे हो?' पूछने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.#BiharCrime,#NalandaMurder,#Superstition

‘कपड़ों पर गोली के निशान नहीं, यह फर्जी एनकाउंटर’: पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल | कहा – एक बार में...

Bihar Police Encounter: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के कपड़ों पर गोली के निशान नहीं थे और#BiharPoliceEncounter,#PappuYadav,#ManerNews

सीतामढ़ी में पुलिस महकमे का बड़ा एक्शन: पुपरी समेत 2 थानों को मिले नए ‘कप्तान’, अब बदलेंगे हालात!

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने गाढ़ा और पुपरी थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती#SitamarhiPolice,#BiharPolice,#LawAndOrder

दरभंगा में दिखा अद्भुत नज़ारा, काली पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा ने मोहा सबका मन! |भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा अहियारी...

Kamtaul Kali Puja: कमतौल में काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। अहियारी श्रीराम चौक से निकली कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।#KamtaulKaliPuja,#BiharFestival,#KalashYatra