spot_img

Darbhanga News: केवटी अग्निकांड: जीबड़ा में भीषण आग से 4 घर राख, 5 बकरियों की मौत, लाखों का नुकसान

spot_img
- Advertisement -

केवटी अग्निकांड: केवटी प्रखंड के शारजा पुर पंचायत स्थित जीबड़ा गांव में बुधवार देर रात भयानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में चार परिवारों के घर, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए, वहीं पांच बकरियों की दर्दनाक मौत भी हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग जब तक संभल पाते, सब कुछ तबाह हो चुका था।

- Advertisement -

केवटी अग्निकांड: लाखों का नुकसान, कई परिवार बेघर

यह हृदय विदारक घटना बुधवार की देर रात करीब दो बजे उस वक्त घटी जब गांव के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें उठते ही लोगों की आंख खुली, लेकिन तब तक इस केवटी अग्निकांड ने घरों के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी भयावह थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।Darbhanga News: केवटी अग्निकांड: जीबड़ा में भीषण आग से 4 घर राख, 5 बकरियों की मौत, लाखों का नुकसानइस हादसे में जीबड़ा के वार्ड नंबर 11 निवासी मो. तौकीर के दो आवासीय घर, भारी मात्रा में अनाज, कपड़े, एक सिलाई मशीन और उनकी पांच बकरियां जलकर खाक हो गईं। इसी वार्ड में छतवन गांव के राधेश्याम साह की मिठाई और नाश्ते की दुकान तथा रौशन गिरी के भूसा और जलावन का घर भी आग की भेंट चढ़ गया। पास के वार्ड 10 में मो. जुबैर का आवास सह दरबाजा, अनाज और कपड़े भी पूरी तरह नष्ट हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस अगलगी की घटना में हुए जानमाल का नुकसान देखकर ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

- Advertisement -

कैसे लगी आग और कैसे पाया गया काबू?

अचानक लगी आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से चिंगारी भड़की होगी। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रखंड अग्निशामक वाहन और 112 नंबर की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। इस घटना से प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder: अमित की चेन बच गई, मीरा की दुनिया उजड़ गई....स्नैचिंग रोकने वाला... श्रवण को सलाम, अमर हो गई रामबाग की चाय दुकान!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सिंहवाड़ा की बेटी प्रज्ञा भारती बनीं CBSC 12वीं की टॉपर, लहराया ग्रेटर नोएडा में सफलता के झंडे, पढ़िए – पिता रिपुंजय...

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: अरे भाई! ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में तो...

Darbhanga Crime News: दरभंगा में ‘Arrest warrant’ पर एक्शन, तीन वारंटियों के घरों पर चिपकाए गए इश्तिहार!

Arrest warrant: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों अपराधियों और वारंटियों पर पुलिस...