

केवटी, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस शराब कारोबारी और पियक्कड़ों पर लगाम कसने की कवायद में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन सौ एमएल दारू के साथ एक तस्कर को पकड़कर उसे जेल भेज दिया है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, थाने की पुलिस ने केवटी हाट के समीप छापेमारी कर 300 एमएल के 30 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ केवटी गांव निवासी मनोज मंडल को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आगे की लगातार शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -



