back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा विश्वविद्यालय की महिला सिपाही…कहीं कर ना ले खुदकुशी…उसकी सुन कोई नहीं रहा…कुछ भी सुनाने से भी रोक रहा…आखिर क्यों?…कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए…हे पुलिस के वरीय पदाधिकारी महोदय

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा विश्वविद्यालय की महिला सिपाही...कहीं कर ना ले खुदकुशी…उसकी सुन कोई नहीं रहा…कुछ भी सुनाने से भी विश्वविद्यालय थाना के उसके सहयोगी उसे रोक रहे…आखिर क्यों?…कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए…हे पुलिस के वरीय पदाधिकारी महोदय…क्योंकि यह तो अस्मिता से जुड़ा है। समय रहते अगर दरभंगा के वरीय पुलिस अधिकारी सजग नहीं हुए तो एक महिला सिपाही की जिंदगी बर्बाद हो सकती है वह किसी हद से गुजर सकती है। कहीं ऐसा ना हो कि वह आत्महत्या कर लें। उसकी मानसिक स्थिति से फिलहाल यही पता चल रहा है।

- Advertisement -

मामला दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना से जुड़ा है। जहां, एक महिला सिपाही लगातार रों रही हैं। कहती है, मैं आत्म हत्या कर लूंगी। यही नहीं, वह अपने साथ बीती घटना को परिजनों को बताना चाह रही है। लेकिन, थाना की पुलिस उसे इस बात से मना कर रही (Female constable of Darbhanga University… don’t commit suicide) है।

- Advertisement -

वह लड़की अपने साथ बीती घटना की शिकायत पुलिस के आलाधिकारी से करना चाह रही है। लेकिन, वहां की पुलिस मना कर रही है। आखिर क्या है इस पीड़िता की मजबूरी जो वह खुदकुशी पर आमादा है। रो रही है। फूट पड़ रही है। कुछ सोच नहीं पा रही है। अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रही है। बात करना चाहती है तो उसके साथ कार्यरत पुलिस के अन्य साथी उसे रोक रहे हैं। आखिर उसे क्यों रोका जा रहा है। वह क्या बताना चाह रही है। कहीं इसी सब के बीच कोई अनहोनी ना हो जाए। क्या है पूरा मामला, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Corridor: ₹8000 करोड़ से सुपौल से बांका तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, NEPAL से सीधी कनेक्टिविटी

सूत्रों पर भरोसा करें तो उक्त सिपाही की शिकायत है कि थाना के लेखक एवं जामेदार अजीत कुमार की ओर से उक्त महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। महिला सिपाही ने पूछने पर कहा कि थाना लेखक ने दो अप्रैल को एक लड़की के साथ एक होटल में गया। होटल पर उसने कहा कि मैं नालंदा जिला से आया हूं। मेरे साथ जो लड़की है वह सिपाही है और मैं थानेदार हूं। मुझे एक रूम चाहिये।

बस यहीं से शुरू होती है यह दास्तांन… थाना लेखक ने होटल में जो नाम लिखाया वह नाम विश्वविद्यालय थाना की एक महिला सिपाही का नाम लिखा दिया। दो अप्रैल के सीसीटीवी फुटेज में उक्त दोनों का फोटो कैद बताया जा रहा है।

थाना लेखक के साथ जो लड़की थी, बताया जा रहा है कि उसका नाम रिम्मी है। वहीं, वहां विश्वविद्यालय थाना के एक महिला सिपाही का नाम लिखवा दिया गया। इस बात की खबर जब उस महिला सिपाही को लगी। तबसे वह काफी परेशान है। और वह रो-रोकर बेहाल है।

वह टेंशन में जी रही है। उसे अवसाद इतना बढ़ गया है तनाव ही हद यह हो गई है कि वह मरने पर उतारू है। हालात यही बन रहे है कि कहीं वह आत्म हत्या भी कर सकती है। या फिर वह अपने परिजनों को बता दी तो बड़ा मामला हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

थाना के भी कई पुलिस कर्मी बताते हैं कि थाना लेखक थाना पर भी देर रात नशे में आते हैं। और अभद्र व्यवहार करते हैं। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने पूछने पर कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है। अभी पूछते हैं। वहीं, थाना के एक-एक पुलिसकर्मी इस बात से अवगत हैं। लेकिन, बोलने से सभी परहेज करते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार मौसम: फरवरी में ही धधकने लगा बिहार, पटना में पारा 30 के पार, जानें आगे क्या होगा... रामा रे?

हालांकि नाम नहीं छापने की शर्त पर थाना लेखक के करतूत को बयां करने से कोई चूक भी नहीं रहे हैं। ऐसे गंभीर मामलों में वरीय पुलिस पदाधिकारी को तुरंत एक्शन में आना चाहिये, ताकि समय रहते उक्त महिला सिपाही के साथ इंसाफ हो सके। और, पुलिस में अनुशासन बना रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

बांग्लादेश में BNP की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश संबंध और चीन की भूमिका?

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें