

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने स्थानीय एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को दरभंगा स्थित दिल्ली मोड़ से बरामद कर लिया है।
- Advertisement -
नाबालिग लड़की का 28 मई की सुबह करीब 3 बजे क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, कांड के आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
- Advertisement -
कांड के अनुसंधानक एएसआई रवीन्द्र तिवारी ने महिला पुलिस की अभिरक्षा में बरामद अपहृता की चिकित्सकीय जांच एवं 164 का ब्यान न्यायालय में कलम बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, इस मामले में अपहृता की बहन ने तीन जुलाई को केवटी थाना में अपहरण की प्राथमिकी (185/23 ) दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपित किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी हैं।
- Advertisement -



